Amazon Great Summer Sale में 20 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Oppo A6X 5G का 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन ग्रेट समर सेल में 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि Redmi 15C 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन सेल में 17,499 रुपये में लिस्ट है। वहीं Samsung Galaxy M36 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में लिस्टेड है।
Oppo A6x 5G भारत में A-सीरीज का नया मॉडल बनकर आया है, जिसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी, 45W SUPERVOOC चार्जिंग, 120Hz Ultra Bright Display और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट शामिल है। यह फोन ColorOS 15 पर चलता है, जिसमें Luminous Rendering Engine और Trinity Engine जैसी ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी दी गई है। कीमत 12,499 रुपये से शुरू होती है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों जगह उपलब्ध है।
भारत में लॉन्च से पहले Oppo A6x का प्राइस लीक हो गया है। यह फोन 13 हजार रुपये से कम की कीमत में लॉन्च हो सकता है। फोन में 4 जीबी रैम, और 6 जीबी रैम वेरिएंट्स आ सकते हैं। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट बताया जा रहा है और 6500mAh की विशाल बैटरी से यह लैस होगा।