यहां हम आपको अक्टूबर की लेटेस्ट OTT रिलीज के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें रोमेंटिक कॉमेडी से लेकर ड्रामा, और थ्रिलर जॉनर की ढेर सारी फिल्में हैं। अनन्या पांडेय की CTRL, अनुपम खेर स्टारर The Signature, काजोल और कृति सेनन स्टारर Do Patti भी लिस्ट में शामिल है। साथ ही सलमान खान Bigg Boss Season 18 लेकर आ रहे हैं। वहीं, Shark Tank Season 16 भी शुरू हो रहा है।
आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है और नए स्मार्टफोन भी मार्केट में दस्तक देने के लिए तैयार हैं।Vivo X200 सीरीज चीन में 14 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। कथित तौर पर Xiaomi 15 सीरीज चीन में 23 अक्टूबर को लॉन्च होगी। Honor Magic 7 सीरीज चीन में अक्टूबर में लॉन्च होने की अफवाह है। OnePlus 13 अक्टूबर में कभी भी आ सकती है। iQOO 13 अक्टूबर में लॉन्च होने की संभावना है।
साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर को लग रहा है। यह वलयाकार ग्रहण होगा। इसमें रिंग ऑफ फायर भी दिखाई देगी। सूर्य जलती हुई अंगूठी जैसा नजर आएगा। यह ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है। ग्रहण की शुरुआत उत्तरी प्रशांत महासागर में हवाई के दक्षिण से होगी और यह दक्षिणी अटलांटिक महासागर में साउथ जॉर्जिया में खत्म होगा। धरती पर सूर्यग्रहण का दायरा करीब 14163 किलोमीटर होगा। इसका पथ 265 से 331 किलोमीटर चौड़ा होगा।
Surygrahan 2024 : इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इससे पहले 8 अप्रैल को अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के तमाम इलाकों में पूर्ण सूर्यग्रहण देखा गया था।