• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • New OTT Release : खेल खेल में, स्‍त्री2, सरफ‍िरा…दशहरे पर आ रही ढेर सारी फ‍िल्‍में, जानें डिटेल

New OTT Release : खेल-खेल में, स्‍त्री2, सरफ‍िरा…दशहरे पर आ रही ढेर सारी फ‍िल्‍में, जानें डिटेल

New OTT Release October 2024 : अक्षय कुमार की दो नई फ‍िल्‍में, श्रद्धा कपूर स्‍टारर ‘स्‍त्री2’ इस वीक से ओटीटी पर फ्री में स्‍ट्रीम की जा सकेगी।

New OTT Release : खेल-खेल में, स्‍त्री2, सरफ‍िरा…दशहरे पर आ रही ढेर सारी फ‍िल्‍में, जानें डिटेल

दशहरे के मौके पर कई फ‍िल्‍में और वेब सीरीज ओटीटी पर हो रही हैं रिलीज।

ख़ास बातें
  • ओटीटी पर इस हफ्ते आ रही कई फ‍िल्‍में
  • स्‍त्री 2 और खेल-खेल में को स्‍ट्रीम किया जा सकेगा
  • अक्षय की सरफ‍िरा भी देखी जा सकेगी ओटीटी पर
विज्ञापन
New OTT Release October 2024 : इस वीकेंड दशहरा है और आप सेलिब्रेशन के मूड में होंगे। ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स ने भी इसकी तैयारी कर ली है। मनोरंजन के लिहाज से यह सप्‍ताह खास होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार की दो नई फ‍िल्‍में, श्रद्धा कपूर स्‍टारर ‘स्‍त्री2' इस वीक से ओटीटी पर फ्री में स्‍ट्रीम की जा सकेगी, अगर आपके पास ओटीटी प्‍लेटफॉर्म का सब्‍सक्र‍िप्‍शन है। आइए जानते हैं क्‍या नया आ रहा है आपकी डिवाइस पर।   
 

स्त्री 2 (Stree2)

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मुख्‍य भूमिकाओं वाली फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर रिकॉर्ड कमाई की। यह साल 2024 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फ‍िल्‍म साबित हुई है। 'स्त्री 2' को कुछ वक्‍त पहले एमेजॉन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रेंट के साथ लाया गया था। 11 अक्टूबर से इसे प्राइम वीडियो पर बिना रेंट देखा जा सकेगा। सिर्फ सब्‍सक्र‍िप्‍शन के साथ यूजर स्त्री 2 को देख पाएंगे।  
 

खेल खेल में (Khel Khel mein)

अक्षय कुमार समेत कई अन्‍य कलाकारों से सजी ‘खेल खेल में' रिलीज हुई थी बड़े पर्दे पर 'स्त्री 2' के साथ। हालांकि बॉक्‍स ऑफ‍िस पर यह ज्‍यादा कमाई नहीं कर पाई। 09 अक्‍टूबर से इसे ओटीटी पर लाया जा रहा है। फ‍िल्‍म में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, तापसी पन्‍नू जैसे सितारे हैं।  
 

सरफिरा (Sarfira)

अक्षय कुमार की एक और फ‍िल्‍म सरफिरा ओटीटी पर रिलीज हो रही है। 11 अक्‍टूबर से सरफ‍िरा को डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर देखा जा सकेगा। फ‍िल्‍म में परेश रावल और राधिका मदान भी हैं। जुलाई में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फ‍िल्‍म खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

इनके अलावा, एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज ‘रात जवान है' सोनी लिव पर आ रही है, जिसे 11 अक्‍टूबर से स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। कुछ और देखना चाहते हैं तो 11 अक्‍टूबर से डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर वाजहाई देख सकते हैं, जोकि एक तमिल फ‍िल्‍म है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »