• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • टूटता हुआ तारा…चमकते हुए ग्रह…अक्‍टूबर में बहुत कुछ दिखाएगा आसमां! जानें

टूटता हुआ तारा…चमकते हुए ग्रह…अक्‍टूबर में बहुत कुछ दिखाएगा आसमां! जानें

अक्‍टूबर में आकाश में एक नया धूमकेतु दिखाई देगा। इसके अलावा कई ग्रह भी नजर आएंगे।

टूटता हुआ तारा…चमकते हुए ग्रह…अक्‍टूबर में बहुत कुछ दिखाएगा आसमां! जानें

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस महीने यूरोपा मिशन को लॉन्‍च करेगी। यूरोपा बृहस्‍पति का एक चंद्रमा है।

ख़ास बातें
  • इस महीने आसमान में दिखेंगे कई ग्रह
  • एक धूमकेतु भी आएगा नजर
  • यूरोपा मिशन भी इसी महीने होगा लॉन्‍च
विज्ञापन
आसमान में होने वाली खगोलीय घटनाओं में दिलचस्‍पी है, तो अक्टूबर का महीना आपके लिए खास होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्‍टूबर में आकाश में एक नया धूमकेतु दिखाई देगा। इसके अलावा कई ग्रह भी नजर आएंगे। धूमकेतु को C/2023 A3 (Tsuchinshan-ATLAS) नाम से जाना जाता है, जो 14 अक्टूबर के बाद शाम के समय दिखाई दे सकता है। क्‍योंकि यह नग्‍न आंखों से भी दिखाई दे सकता है, इसलिए यह इस साल के सबसे चमकीले धूमकेतुओं में शामिल होगा। 
 

अक्‍टूबर में और क्‍या है खास? 

अक्‍टूबर में धूमकेतु के अलावा कई ग्रह भी आसमान में नजर आ सकते हैं। सूर्यास्त के फौरन बाद आकाश में पश्चिम दिशा की तरफ शुक्र ग्रह को देखा जा सकता है। फ‍िर अंधेरा होने के बाद दक्षिण-पूर्व दिशा में शनि ग्रह दिखाई दे सकता है। वहीं, मंगल और बृहस्पति ग्रह शाम को बाद रात में दिखाई देंगे। हालांकि इनकी टाइमिंग अलग-अलग होगी। डेटएंडटाइम वेबसाइट पर जाकर इन ग्रहों के उगने की टाइमिंग देखी जा सकती है। 
 

Nasa का मिशन यूरोपा भी होगा लॉन्‍च 

इसके अलावा, अक्‍टूबर में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) यूरोपा मिशन को लॉन्‍च करेगी। यूरोपा जोकि बृहस्‍पति के कई चंद्रमाओं में से एक है। वैज्ञानिक मानते आए हैं कि उसकी बर्फीली सतह के नीचे एक महासागर छुपा हो सकता है। मिशन भेजकर नासा जानना चाहती है कि वैज्ञानिकों के अनुमान कितने सही हैं। यूरोपा ऐसा पहला मिशन है, जिसमें पृथ्‍वी के बाहर किसी महासागरीय दुनिया की खोज की जाएगी। 

हालांकि इस महीने वैज्ञानिकों की नजर जिस पर सबसे ज्‍यादा रहेगी, वह है धूमकेतु C/2023 A3, जिसे सूर्यास्‍त के फौरन बाद देखा जा सकेगा। अगर इस धूमकेतु की पूंछ अच्‍छे से चमकी तो यह नग्‍न आंखों से भी दिखाई दे सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 14 से 24 अक्टूबर के बीच शाम के समय धूमकेतु C/2023 A3 के दिखने की उम्‍मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, यह धूमकेतु करीब 80 हजार साल तक परिक्रमा करने के बाद पृथ्‍वी के करीब से गुजरने वाला है। 

अगर आपके पास अच्‍छा टेलिस्‍कोप है, तो धूमकेतु C/2023 A3 का नजारा और भी खास हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »