Latest OTT Release October 2024: Manvat Murders, Do Patti, CTRL, Sarfira जैसी फिल्में अक्टूबर में यहां देखें

रोमेंटिक कॉमेडी से लेकर ड्रामा, और थ्रिलर जॉनर की ढेर सारी फिल्में हैं तैयार

Latest OTT Release October 2024: Manvat Murders, Do Patti, CTRL, Sarfira जैसी फिल्में अक्टूबर में यहां देखें

Photo Credit: SonyLiv

मानवत मर्डर्स को SonyLiv ने रिलीज किया है।

ख़ास बातें
  • सलमान खान Bigg Boss Season 18 लेकर आ रहे हैं।
  • Shark Tank Season 16 भी शुरू हो रहा है।
  • लेटेस्ट ओटीटी रिलीज में अनन्या पांडेय की CTRL भी शामिल है।
विज्ञापन
अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और इसी के साथ शुरू हो चुकी है त्यौहारों की धूम। इसी मस्ती के माहौल में आपका मन भी जरूर वीकेंड पर किसी अच्छी फिल्म या वेब सीरीज को देखने का कर रहा होगा। हम आपको इस महीने OTT पर उपलब्ध होने वाली लेटेस्ट रिलीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको मनोरंजन का फुल डोज दे सकती हैं। इनमें रोमेंटिक कॉमेडी से लेकर ड्रामा, और थ्रिलर जॉनर की ढेर सारी फिल्में आप देख पाएंगे। 

लेटेस्ट ओटीटी रिलीज में अनन्या पांडेय की CTRL भी शामिल है जो Netflix पर आई है। इसके अलावा अनुपम खेर स्टारर The Signature भी इस लिस्ट में शामिल है। वहीं, काजोल और कृति सेनन स्टारर Do Patti भी आपको मनोरंजन का थ्रिल एक्सपीरियंस देगी। फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है जिसमें काजोल एक पुलिस अफसर बनी हैं। इसके अलावा रियलिटी टीवी के फैंस के लिए भी बहुत कुछ है। सलमान खान Bigg Boss Season 18 लेकर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर Shark Tank Season 16 भी शुरू हो रहा है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

CTRL
CTRL को Netflix ने रिलीज किया है। यह एक थ्रिलर है जो 4 अक्टूबर से आप लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया और आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस का जमाना है। लेकिन ये दोनों साथ मिलकर हमारी जिंदगी में किस तरह से समस्या भी पैदा कर सकते हैं, फिल्म इसी के बारे में है। 

फिल्म में एक सोशल मीडिया पावर कपल दिखाया गया है। फिल्म में नेल्ला अवस्थी (अनन्या पांडेय) और जो मास्केरेहास (विहान सामत) एक परफेक्ट ऑन स्क्रीन कपल दिखाई देता है। लेकिन जल्द ही इनका ब्रेकअप हो जाता है। अवस्थी अपने बॉयफ्रेंड को अपनी जिंदगी से मिटाने के लिए AI एप्लिकेशन की मदद लेती है। बात तब बिगड़ने लगती है जब यह AI एप्लिकेशन अवस्थी की जिंदगी को हद से ज्यादा कंट्रोल करने लगती है। 

Manvat Murders
मानवत मर्डर्स को SonyLiv ने रिलीज किया है। यह 4 अक्टूबर से देखी जा सकती है। यह एक क्राइम, थ्रिलर, मिस्ट्री फिल्म है। कहानी 1970 और 1976 के बीच की है जब महाराष्ट्र के मानवत गांव में कुछ बच्चे रहस्यमयी तरीके से मारे जाते हैं। इनमें नवजात और महिलाएं भी शामिल थीं। इनके शरीर पर कुछ ऐसे निशान पाए जाते हैं जिन्हें देखकर लगता है कि इन्हें गुप्त काम या किसी अनुष्ठान के कार्य तहत मारा गया है। वर्षों के बाद भी इनके पीछे के हत्यारों और उनके मकसद के बारे में कुछ भी साफ नहीं हो पाता है। 

Shrinking Season 2
Shrinking Season 2 को 16 अक्टूबर से देखा जा सकेगा। यह Apple TV पर उपलब्ध होगी। यह एक कॉमेडी, ड्रामा सीरीज है। सीरीज में दिखाया गया है कि एक थैरेपिस्ट एक निजी जिंदगी की दुर्घटना के बाद डिस्टर्ब हो जाता है। उसे इतना सदमा पहुंचता है कि वो किसी नियम कानून में विश्वास करना बंद कर देता है। अपने क्लाइंट को वही बताता है जो उसके मन में आता है। जैसे ही वह मनोविज्ञान के नियमों को तोड़ता है और अपने क्लाइंट्स के साथ अपने मन के विचार साझा करना शुरू करता है, चीजें हर किसी के पक्ष में काम करना शुरू कर देती हैं।

Sarfira
Sarfira को 11 अक्टूबर से Hotstar पर देखा जा सकेगा। यह एक बायोग्राफी, ड्रामा फिल्म है। सरफिरा एक युवा आदमी वीर की कहानी है जो महाराष्ट्र के छोटे से गांव से आता है। उसके सपने बहुत बड़े हैं। वह अपनी खुद की एयरलाइन लॉन्च करना चाहता है। लेकिन उसके पिता के साथ-साथ बहुत सी परिस्थितियां उसके इस सपने में बाधा बनते हैं। वो अपने सपने का पीछा करता है, समाज के नियमों और उम्मीदों को पीछे छोड़ देता है। फिल्म थियेटर्स में 12 जुलाई 2024 को रिलीज हुई थी। 

Do Patti
Do Patti को Netflix रिलीज करने जा रहा है। यह एक क्राइम, मिस्ट्री फिल्म है जिसमें काजोल एक पुलिस अफसर के रूप में दिखाई देंगी जो मर्डर केस की जांच कर रही हैं। फिल्म में कृति सेनन का डबल रोल है जो कि जुड़वा बहनों के किरदार निभा रही हैं। दोनों बहनों के अपने गहरे राज हैं जो उनके प्यार, धोखे और बदले से जुड़े हैं। काजोल इन दोनों बहनों से सच्चाई उगलवा पाती हैं या नहीं यह फिल्म देखकर पता चलेगा। इसे 25 अक्टूबर से देखा जा सकेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »