नोकिया 3310 (2017) की बिक्री आज होगी शुरू

लंबे इंतज़ार के बाद हफ्ते की शुरुआत में नोकिया 3310 (2017) को भारत में लॉन्च किया गया था। बता दें कि नोकिया 3310 (2017) की बिक्री गुरुवार से शुरू होगी। नए अवतार वाला नोकिया 3310 देशभर के नामी मोबाइल स्टोर में 3310 रुपये में मिलेगा।

नोकिया 3310 (2017) की बिक्री आज होगी शुरू
ख़ास बातें
  • हफ्ते की शुरुआत में नोकिया 3310 (2017) को भारत में लॉन्च किया गया था
  • नोकिया 3310 देशभर के नामी मोबाइल स्टोर में 3310 रुपये में मिलेगा
  • इच्छुक ग्राहकों के पास इस हैंडसेट को चार रंग में खरीदने का विकल्प होगा
विज्ञापन
लंबे इंतज़ार के बाद हफ्ते की शुरुआत में नोकिया 3310 (2017) को भारत में लॉन्च किया गया था। बता दें कि नोकिया 3310 (2017) की बिक्री गुरुवार से शुरू होगी। नए अवतार वाला नोकिया 3310 देशभर के नामी मोबाइल स्टोर में 3310 रुपये में मिलेगा। इच्छुक ग्राहकों के पास इस हैंडसेट को चार रंग में खरीदने का विकल्प होगा- ग्लॉस फिनिश के साथ वार्म रेड और यलो, मैटे फिनिश के साथ डार्क ब्लू और ग्रे। बता दें कि नोकिया ब्रांड के फोन अब फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल बनाती है।

(जानें: नोकिया 3310 (2017) के सात टॉप फ़ीचर)

नोकिया 3310 (2017) को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया गया था। भारत में नोकिया के एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी जल्द ही लॉन्च होंगे। हाल ही में कंपनी ने एक मीडिया इवेंट आयोजित किया था जहां हमें नोकिया 3, नोकिया 6 और नोकिया 5 की झलक मिली थी।


नए अवतार वाले नोकिया 3310 को कंपनी ने 'मॉडर्न ट्विस्ट' का नाम दिया है। नोकिया 3310, नोकिया ब्रांड का अब तक का सबसे ज़्यादा बिकने वाला फ़ीचर फोन रहा है।

(पढ़ें: नोकिया 3310 को खरीदने और नहीं खरीदने की वज़हें)

नोकिया 3310 में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। हैंडसेट 2जी कनेक्टिविटी के साथ आता है और नोकिया 30+ ओएस पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 एमबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी बैटरी 1200 एमएएच की है।

डुअल सिम वाले इस फोन में एलईडी टॉर्चलाइट भी है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में माइक्रो यूएसबी, 3.5 एवी कनेक्टर और ब्लूटूथ 3.0 शामिल हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 115.6 x 51.0 x 12.8 मिलीमीटर है और वज़न 79.6 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरसिंग्गल-कोर
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
स्टोरेज16एमबी
बैटरी क्षमता1200 एमएएच
ओएसSeries 30
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 3310
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »