New Launch Date

New Launch Date - ख़बरें

  • Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
    Vivo ने अपने नए T5 5G स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन के लॉन्च से पहले 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 7.99mm की स्लिम बॉडी और GenAI-ready NPU जैसे फीचर्स को टीज किया है। फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होने की पुष्टि भी हो चुकी है। कीमत का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन Vivo ने इसे ₹34,999 से ₹49,999 के सेगमेंट में आने वाले फोन के तौर पर टीज किया है। लॉन्च के दौरान कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन्स सामने आएंगी।
  • OnePlus N6 की इंडिया एंट्री पक्की! इस दिन होगा लॉन्च, सामने आया डिजाइन
    OnePlus ने भारत में अपनी नई N सीरीज के पहले स्मार्टफोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 30 जून 2026 को लॉन्च किया जाएगा और Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन्स की झलक भी दिखाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus N सीरीज को कंपनी की नई एंट्री-लेवल लाइनअप के तौर पर पेश किया जा सकता है। कुछ लीक्स में दावा किया गया है कि इस सीरीज के कुछ मॉडल्स की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। फिलहाल कंपनी ने स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा नहीं किया है।
  • एक छात्र की शिकायत और बदल गई IRCTC की किस्मत! 15 जुलाई तक आएगी नई वेबसाइट
    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया है कि नई IRCTC वेबसाइट 15 जुलाई तक लॉन्च की जा सकती है। जयपुर में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक छात्र ने IRCTC वेबसाइट पर Captcha समस्या का मुद्दा उठाया, जिसके बाद रेल मंत्री ने अधिकारियों से नई वेबसाइट की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में पूछा। लंबे समय से IRCTC यूजर्स वेबसाइट क्रैश, OTP में देरी और Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली समस्याओं की शिकायत करते रहे हैं। नई वेबसाइट से यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।
  • Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
    मई 2026 में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें OnePlus, Oppo, Vivo और HMD जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इस महीने बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई डिवाइसेज मार्केट में एंट्री करेंगे। OnePlus Nord CE 6 Lite, Oppo Find X9 सीरीज और Vivo X300 सीरीज जैसे फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे। कुछ फोन्स में Android 16 और लॉन्ग टर्म अपडेट का भी सपोर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर यूजर्स के पास इस महीने अपग्रेड के कई ऑप्शन होंगे।
  • OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
    OnePlus अपना 120W SuperVOOC Power Bank मार्केट में 28 अप्रैल को लॉन्च करेगी। यह पावरबैंक 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगा। रोचक बात है कि बड़ी बैटरी के बावजूद पावरबैंक बेहद छोटे साइज में आ रहा है। यह पोर्टेबल है और हाई बैटरी कैपिसिटी से लैस है। OnePlus Ace 6 Ultra के साथ यह पेश किया जाएगा
  • iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
    iQOO ने भारत में iQOO 15 का नया Apex वेरिएंट लॉन्च किया है, जो खास डिजाइन के साथ आता है। यह वेरिएंट 12GB + 256GB और 16GB + 512GB ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 72,999 रुपये और 79,999 रुपये रखी गई है। प्री-बुकिंग पर 6,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और फ्री iQOO TWS भी दिया जा रहा है। यह फोन 6 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे ऑनलाइन व ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकेगा।
  • Poco M8 5G में होगा 5520mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 8 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च
    Poco M8 5G भारत में 8 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए फोन की बैटरी, चार्जिंग और कलर ऑप्शंस से जुड़ी डिटेल्स कंफर्म कर दी हैं। स्मार्टफोन में 5,520mAh बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Poco M8 5G स्लिम और लाइटवेट डिजाइन, 50MP कैमरा सिस्टम और 120Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन Android 15-बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलेगा।
  • Android 16 रिलीज होगा धांसू नए फीचर्स के साथ! इन डिवाइसेज पर मिल रहा Beta वर्जन, जानें सबकुछ
    Google ने Android 16 के रिलीज की तैयारी कर दी है। गूगल का नेक्स्ट ऑपरेटिंग सिस्टम अपने स्टेबिलिटी फेज में पहुंच चुका है। कंपनी Android 16 के दो डेवलपर प्रीव्यू रिलीज कर चुकी है। एंड्रॉयड 16 को कंपनी जून 2025 में रिलीज कर सकती है। नए वर्जन में नोटिफिकेशन, फोटो पिकर, कैमरा, प्रोफेशनल वीडियो में कंपनी ने कई सुधार करने की बात कही है। हैप्टिक्स और एडेप्टिव रिफ्रेश रेट भी बेहतर होगा।
  • Realme Neo 7 का ‘Bad Guys’ एडिशन इस दिन होगा लॉन्‍च, क्‍या होंगी खूबियां, जानें
    रियलमी ने हाल ही में Realme Neo 7 को चीन में लॉन्‍च किया है। यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर और 7 हजार एमएएच बैटरी जैसी खूबियों से पैक है। रियलमी अब इस स्‍मार्टफोन का स्‍पेशल एडिशन ला रही है, जिसका नाम होगा- Realme Neo 7 ‘The Bad Guys Limited Edition’। फोन के बैक में चीन के सबसे आइकॉनिक और ऐतिहासिक हथियारों में से एक, लोंगक्वान तलवार की झलक दिखाई देगी।
  • Oppo Find X8 Mini में होगी 5600mAh बैटरी! अगले साल हो सकता है लॉन्‍च
    ओपो कई नई डिवाइसेज पर काम कर रहा है। कुछ दिनों पहले चीन के रेडियो सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म डेटाबेस पर मॉडल नंबर PKH120 के साथ एक अपकमिंग ओपो फोन को देखा गया। ओपो के एक और फोन का मॉडल नंबर PKH110 है, जिसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी नहीं है। दोनों मॉडल्‍स को अब UFSC चार्जिंग डेटाबेस में देखा गया है। कहा जाता है कि ये फोन ओपो के Find N5 या Find X8 Mini हो सकते हैं।
  • Xiaomi 15 Ultra रात में खींचेगा धांसू फोटो! 200MP टेलिफोटो कैमरा से मचाएगा धमाल
    Xiaomi 15 स्‍मार्टफोन की लॉन्चिंग के बाद अब Xiaomi 15 Ultra को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। यह स्‍मार्टफोन अगले साल की शुरुआत में लॉन्‍च किया जाएगा। चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) के लेटेस्‍ट लीक से फोन के कैमरों के बारे में जानकारी मिली है। अनुमान है कि Xiaomi 15 Ultra में 23mm फोकल लेंथ और f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा सेंसर होगा।
  • Jio का बड़ा धमाका! 100GB Free क्‍लाउड स्‍टोरेज देगी, क्‍या है यह? कब से मिलेगा? जानें
    Jio free cloud Offer : यह ऑफर सभी जियो यूजर्स को मिलेगा, जिससे वो 100GB तक फ्री क्‍लाउड स्‍टोरेज पा सकेंगे।
  • Infinix का पहला टैबलेट होगा ‘Infinix XPAD’! मिड रेंज में हो सकता है लॉन्‍च
    Infinix XPAD : इनफ‍िनिक्‍स के पहले टैब का नाम “Infinix XPAD” होगा, जिसे स्‍पॉट किया गया है। इसका मॉडल नंबर X1101B है।
  • 200MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy S24 सीरीज 17 जनवरी को होगी लॉन्च, जानें सबकुछ
    Samsung Galaxy S24 सीरीज अगले हफ्ते लॉन्च होने वाली है। सीरीज AI फोकस्ड बताई जा रही है।
  • Nothing का नया फोन इसी हफ्ते होगा लॉन्‍च! सामने आई यह जानकारी, जानें
    नथिंग के सोशल मीडिया पेज ‘एक्‍स’ के डिस्क्रिप्‍शन में कहा गया है- ‘इस वीक कुछ आने वाला है।’

New Launch Date - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »