साल 2017 में लॉन्च होने वाली वाली मोटो की सभी सीरीज़ के बारे में लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। और अब हमें समय बीतने के साथ ही हर वेरिएंट के बारे में लीक देखने को मिल रही हैं। एक तरफ़ जहां कथित मोटो ज़ेड2 स्मार्टफोन एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है। वहीं मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस की कथित तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं हैं।
लेनोवो द्वारा अपने मोटो ब्रांड के तहत मोटो ज़ेड प्ले के अपग्रेडेड वेरिएंट मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन लॉन्च करने की ख़बरें हैं। इससे पहले इसी हफ्ते, मोटो ज़ेड2 प्ले को टीना सर्टिफिकेशन पर देखे जाने की खबरें थीं। ज़ेड2 प्ले की टीना लिस्टिंग से फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का स्मार्टफोन का खुलासा हुआ था।
लेनोवो के कथित मोटो ज़ेड2 स्मार्टफोन की पहली तस्वीर लीक होने के बाद, अब इंटरनेट पर मोटो ज़ेड2 फोर्स की तस्वीर लीक हो गई है। ख़ास बात है कि, अगर लीक तस्वीर पर भरोसा करें तो आने वाले स्मार्टफोन का डिज़ाइन, पहले लीक हो चुके मोटो ज़ेड2 प्ले जैसा लग रहा है। और मोटो ज़ेड2 फोर्स में मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट भी मिलेगा।
मोटो ज़ेड2 प्ले की तस्वीरें पहले भी लीक हो चुकी हैं और अब ऐसा लगता है कि इंटरनेट पर ज़ेड सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन की जानकारी लीक हुई है। लेनोवो के मोटो ज़ेड2 स्मार्टफोन की एक तस्वीर लीक हुई है। और इसमें चौकोर होम बटन की जगह एक अंडाकार होम बटन होने का पता चला है। पिछले फोन में भी अंडाकार होम बटन दिया गया था।
इस साल मोटोरोला के कई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं और कंपनी उनपर काम कर रही है। ताज़ा रिपोर्ट मोटो ज़ेड2 प्ले के बारे में है। कथित मोटो ज़ेड2 प्ले हैंडसेट के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) ऑनलाइन सार्वजनिक हो गए हैं जिससे फोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है।
लेनोवो के ब्रांड मोटो ने पिछले साल अपना मोटो ज़ेड स्मार्टफोन लॉन्च किया था। मोटो ज़ेड स्मार्टफोन मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट के साथ आता है। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है।