7000mAh बैटरी, Dimensity 6400 चिपसेट वाला Moto G37 Power लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Moto G37 Power स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च हो गया है। G37 Power के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart, मोटोरोला की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 25 मई से उपलब्ध होगा। यह फोन पैनटोन नॉटिकल ब्लू, पैनटोन इंपेनेट्रेबल और पैनटोन कैप्री कलर ऑप्शन में आता है।