मोटोरोला इंडिया ने एक पोस्ट में बताया कि Moto Buds 2 भारत में 19 मई को लॉन्च होंगे। कंपनी इस दिन Moto G37 और Moto G37 Power स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाली है। ये ईयरबड्स 11mm और 6mm ड्राइवर से लैस है, जिनके साथ बेहतर बेस के साथ क्लियर हाई फ्रीक्वेंसी प्रदान करेंगे। ग्लोबल स्तर पर पेश हुए Moto Buds 2 में 55dB तक डायनामिक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन की सुविधा है।
Motorola Razr 50 Ultra क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन है, जिसे 79,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह मूल कीमत से 20,000 रुपये कम है। 26 जनवरी को समाप्त होने वाली Reliance Digital India Sale में इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है। हैंडसेट के साथ Moto Buds+ भी फ्री मिलता है, जो आम तौर पर लगभग 6,999 रुपये में बेचा जाता है।