Xiaomi ने बाजार में Mi Home Super Energy 2HP और 3HP एसी लॉन्च किए हैं। Xiaomi Mi Home Super Energy Air Conditioner 2HP की कीमत 4,599 युआन (लगभग 58,415 रुपये) और 3HP मॉडल की कीमत 5,299 युआन (लगभग 67,401 रुपये) है। ये एयर कंडीशनर बिक्री के लिए Xiaomi Youpin की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध हैं।
Xiaomi ने चीनी बाजार में Mijia Air Conditioner Pro एसी पेश कर दिया है। Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro 1.5HP की कीमत ¥3,999 (लगभग 46,837 रुपये) है। Mijia Air Conditioner Pro आज रात 8 बजे से बिक्री के लिए JD.com और अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एसी में बॉटम-इनलेट, टॉप-आउटलेट एयरफ्लो डिजाइन दिया गया है, जिसके लिए रूफ से सिर्फ 2 सेमी की जगह की जरूरत होती है।