Mahindra Vehicles

Mahindra Vehicles - ख़बरें

  • Tata Harrier EV आज होगी लॉन्च; रेंज 600KM तक, फुल ऑफ-रोड पावर! मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव इवेंट
    Tata Motors आज, यानी 3 जून को अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे दोपहर 2 बजे ऑफिशियली पेश करेगी और यह इवेंट लाइव भी देखा जा सकेगा। Harrier EV न सिर्फ Tata की लाइनअप में सबसे प्रीमियम EV मानी जा रही है, बल्कि इसका मकसद Mahindra XUV.e9 और BYD Atto 3 जैसे कॉम्पिटिटर्स को सीधी टक्कर देना भी है। Harrier EV का कॉन्सेप्ट सबसे पहले Auto Expo 2023 में दिखाया गया था, लेकिन अब इसका प्रॉडक्शन रेडी वर्जन सामने आ रहा है। 
  • Mahindra की XEV 7e के लॉन्च की तैयारी, बैटरी के हो सकते हैं 2 ऑप्शन
    इसका डिजाइन महिंद्रा की XUV 700 और XEV 9e के समान हो सकता है। XEV 9e की कुछ इमेज लीक हुई हैं। इसमें स्प्लिट LED हेडलैम्प, L-शेप्ड LED DRLs और ब्लैक्ड आउट फ्रंट ग्रिल दी जा सकती है। XEV 7e में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, थ्री-स्क्रीन सेटअप हो सकता है। इसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी के दो विकल्प दिए जा सकते हैं।
  • महिंद्रा की XEV 9e BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को जोरदार रिस्पॉन्स, 3,000 अधिक यूनिट की डिलीवरी
    कंपनी ने बताया है कि इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी लगभग तीन सप्ताह में 3,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। इनमें से XEV 9e के लिए कंपनी को कुल बुकिंग्स मे्ं से लगभग 59 प्रतिशत मिली थी। कंपनी ने बताया है कि अधिकतर कस्टमर्स ने इन इलेक्ट्रिक SUVs के प्रीमियम वेरिएंट को चुना है। इससे हाई-एंड फीचर्स में कस्टमर्स की अधिक दिलचस्पी का संकेत मिल रहा है।
  • Tata Curvv EV vs Mahindra BE 6: जानें 20 लाख रुपये में कौन सी ईवी है बेस्ट
    20 लाख रुपये के बजट में Tata Curvv EV की टक्कर Mahindra BE 6 से हो रही है। Tata Curvv EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 17,49,000 रुपये है। जबकि Mahindra BE 6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 19,64,999 रुपये है। Tata Curvv EV में 45 kWh हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम आयन बैटरी पैक है। वहीं Mahindra BE 6 में 59 kWh का लिथियम आयन बैटरी पैक है।
  • Mahindra की BE6 और XEV 9E इलेक्ट्रिक SUV के साथ कस्टमर्स को नहीं खरीदना होगा चार्जर
    कंपनी ने पहले इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs के साथ Mahindra की ओर से सर्टिफाइड चार्जर खरीदना अनिवार्य किया था। हालांकि, कस्टमर्स से मिले फीडबैक के आधार पर कंपनी ने इस शर्त को हटा दिया है। BE6 और XEV 9E के कस्टमर्स को 11.2 kW बैटरी पैक के लिए चार्जर की लगभग 75,000 रुपये और 7.2 kW के चार्जर के लिए लगभग 50,000 रुपये का प्राइस चुकाना अनिवार्य था।
  • Ola Electric बनी PLI स्कीम में सब्सिडी पाने वाली पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर
    देश में ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के लोकलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए यह स्कीम शुरू की गई थी। Ola Electric ने बताया है कि उसकी सब्सिडियरी Ola Electric Technologies को मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज से ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स की PLI स्कीम के तहत 73.74 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली है। इस स्कीम में इससे पहले बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों को Tata Motors और Mahindra & Mahindra को सब्सिडी मिली थी।
  • EV के मार्केट में MG Motor का दमदार प्रदर्शन, कंपनी की Windsor EV को जोरदार रिस्पॉन्स
    फरवरी में कंपनी की रिटेल सेल्स में 16.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसमें EV की हिस्सेदारी लगभग 78 प्रतिशत की है। MG Motor की Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। MG Motor की EV सेगमेंट में कुछ नए मॉडल लॉन्च करने की भी योजना है। Windsor EV में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इसे तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है।
  • Mahindra की XEV 9E और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को जोरदार रिस्पॉन्स, 30,000 से ज्यादा बुकिंग्स
    कंपनी ने BE 6 को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। BE 6 के प्राइसेज लगभग 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हैं। XEV 9e के चार वेरिएंट्स हैं। इसके प्राइसेज लगभग 21.90 लाख रुपये और 30.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए AC वॉल बॉक्स चार्जर का प्राइस चुकाना होगा।
  • Mahindra ने शुरू की XEV 9E, BE 6 इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग, जानें प्राइसेज, रेंज
    पिछले वर्ष पेश की गई XEV 9E और BE 6 की मैन्युफैक्चरिंग महिंद्रा एंड महिंद्रा के महाराष्ट्र में चाकन के प्लांट में की जा रही है। इस इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी अगले महीने से की जाएगी। कंपनी ने XEV 9E और BE 6 को अपनी डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। SUV के मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बड़ी हिस्सेदारी है।
  • Mahindra की XEV 9e और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs की अगले सप्ताह शुरू होगी बुकिंग
    कंपनी ने BE 6 को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। BE 6 के प्राइसेज लगभग 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। XEV 9e के चार वेरिएंट्स हैं। इसके प्राइसेज लगभग 21.90 लाख रुपये और 30.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। Mahindra ने बताया है कि कंपनी की वेबसाइट पर छह फरवी से कस्टमर्स अपनी पसंद के मॉडल और वेरिएंट को जोड़ सकते हैं।
  • Hyundai ने भारत में लॉन्च की 472 Km रेंज वाली Creta EV, कीमत Rs 18 लाख से शुरू
    Hyundai Creta EV को आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को Bharat Mobility Expo 2025 में भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किया गया। इवेंट में इसकी कीमत का खुलासा भी किया गया है, जिससे पता चलता है कि यह Tata Curvv EV, Mahindra BE 6 और MG ZS EV जैसे मॉडल्स से टक्कर लेगी। Hyundai Creta EV को 18 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।
  • Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक में मिलेगा थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, गियर सेलेक्टर
    इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) पर चलने वाली क्रेटा के लगभग समान है। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक SUV के केबिन में कुछ बदलाव किए गए हैं। अगले सप्ताह होने वाले Bharat Mobility Global Expo में क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया जाएगा। क्रेटा इलेक्ट्रिक में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील होगा। इसमें स्टीयरिंग कॉलम के दायीं ओर गियर सेलेक्टर दिया जाएगा।
  • Mahindra की इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी
    महिंद्रा के पास कई देशों में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मौजूद है। इसका फायदा कंपनी को EV बिजनेस में मिल सकता है। कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के नए मॉडल्स और पिकअप ट्रक जैसे प्रोडक्ट्स को डिवेलप कर रही है। इससे कंपनी को नए इंटरनेशनल मार्केट्स में बिजनेस शुरू करने में आसानी होगी। विदेशी मार्केट्स में कंपनी ने लाइफस्टाइल पिक-अप ट्रक भी लॉन्च करने की योजना बनाई है।
  • Mahindra BE 6, XEV 9e के टॉप वेरिएंट की कीमत का खुलासा, जानें रेंज और फीचर्स
    Mahindra ने Mahindra BE 6 और Mahindra XEV 9e इलेक्ट्रिक कार के टॉप वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया है। Mahindra BE 6 के पैक थ्री की एक्स शोरूम कीमत 26.90 लाख रुपये है। ब्रांड 14 फरवरी को BE 6 Pack Three के लिए बुकिंग शुरू करने का प्लान बना रहा है। वहीं Mahindra XEV 9e के Pack 3 की एक्स शोरूम कीमत 30.50 लाख रुपये है और बुकिंग 14 फरवरी से शुरू होगी।
  • टाटा मोटर्स की Harrier EV में हो सकती है 75 kWh की बैटरी, लगभग 500 किलोमीटर की रेंज
    देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) के मार्केट में टाटा मोटर्स की बड़ी हिस्सेदारी है। Harrier EV का डिजाइन इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) के लगभग समान होगा। इसमें 75 kWh की बैटरी दी जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल-मोटर होगी जिससे ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम को पावर मिलेगी। इसका मुकाबला Hyundai की आगामी क्रेटा इलेक्ट्रिक और Mahindra & Mahindra की XEV 9e से होगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »