Made In India Ai

Made In India Ai - ख़बरें

  • भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam HMD के साथ मिलकर फीचर फोन में लाएगा AI अनुभव!
    Sarvam AI ने घोषणा की है कि वह इस साल मई तक अपना मेड इन इंडिया स्मार्ट आईवेयर Sarvam Kaze लॉन्च करेगी। यह जानकारी India AI Impact Summit 2026 के दौरान कंपनी के कोफाउंडर प्रत्युष कुमार ने दी। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्ट ग्लास डेवलपर्स को ज्यादा एप्लिकेशन बनाने की सुविधा देगा। इसके साथ ही Sarvam ने फीचर फोन में AI टेक्नोलॉजी लाने के लिए HMD के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। Qualcomm और Bosch के साथ भी सहयोग की घोषणा की गई है, जिससे अलग अलग डिवाइस सेगमेंट में AI इंटीग्रेशन को बढ़ावा मिलेगा।
  • आ रहा है भारत में बना पहला AI स्मार्ट चश्मा, Meta को टक्कर देने मैदान में उतरा Sarvam!
    Sarvam AI ने India AI Impact Summit में अपने पहले AI स्मार्टग्लास Sarvam Kaze की घोषणा की है। कंपनी के CEO Pratyush Kumar के मुताबिक यह डिवाइस मई 2026 में लॉन्च किया जाएगा और इसे भारत में डिजाइन व विकसित किया गया है। Sarvam का दावा है कि Kaze उसके इन हाउस AI मॉडल्स पर काम करेगा और यूजर की आवाज सुनने, समझने और जवाब देने में सक्षम होगा। कंपनी का उद्देश्य AI को स्क्रीन से बाहर निकालकर रोजमर्रा के अनुभव में शामिल करना है।
  • चीन-अमेरिका की उड़ेगी नींद! भारत ने तैयार किया देश का पहला स्वदेशी 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर
    भारत ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए DHRUV64 माइक्रोप्रोसेसर को विकसित किया है। यह देश का पहला स्वदेशी 1.0GHz, 64-बिट डुअल-कोर प्रोसेसर है, जिसे C-DAC ने Microprocessor Development Programme के तहत तैयार किया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, DHRUV64 को स्ट्रैटेजिक और कमर्शियल दोनों इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। यह 5G, ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और IoT जैसे सेक्टर्स को सपोर्ट कर सकता है। इस उपलब्धि से भारत की विदेशी माइक्रोप्रोसेसरों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।
  • भारत का अपना सस्ता टैबलेट Milkyway लॉन्च, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ BharatGPT AI सपोर्ट भी!
    Milkyway टैबलेट में 5100 mAh बैटरी है। इसे रिप्लेस भी किया जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »