Life

Life - ख़बरें

  • Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
    Honor ने मार्केट में दो नए पावरबैंक Honor Life के नाम से लॉन्च किए हैं। कंपनी के ये पावरबैंक 10,000mAh और 20,000mAh कैपिसिटी के साथ आते हैं। दोनों ही मॉडल्स में ब्रेडेड USB-C केबल मिलती है। यह पावरबैंक के साथ ही अटैच रहती है इसलिए चार्जिंग केबल अलग से कैरी करने की जरूरत नहीं है। दोनों ही में रेड कलर दिया गया है और बीच में काले रंगे पट्टे बनाए गए हैं।
  • CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
    CMF ने Speaker M और Speaker S नाम से दो नए पोर्टेबल Bluetooth स्पीकर्स पेश किए हैं। CMF Speaker M की कीमत 109 डॉलर और Speaker S की कीमत 59 डॉलर रखी गई है। बड़े मॉडल Speaker M में 35W का साउंड आउटपुट मिलता है, जबकि Speaker S में 10W का आउटपुट दिया गया है। दोनों स्पीकर्स में Bluetooth 6.0, IP68 रेटिंग और USB Type-C से ऑडियो चलाने की सुविधा है। कंपनी के मुताबिक, इनकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक चल सकती है। दोनों के फ्रंट पैनल और वॉल्यूम नॉब को बदलकर डिजाइन कस्टमाइज भी किया जा सकता है।
  • Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
    Google ने Fitbit Edge नाम से नया फिटनेस ट्रैकर पेश किया है। इसकी कीमत 179.99 डॉलर यानी करीब 17,200 रुपये है। इसमें 1.34 इंच की AMOLED डिस्प्ले, बिल्ट-इन GPS और 40 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए गए हैं। यह हार्ट रेट, नींद, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और स्किन टेम्परेचर को ट्रैक कर सकता है। इसमें ECG फीचर भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चल सकती है। डिवाइस में 5ATM और IP68 रेटिंग भी दी गई है। भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
  • Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
    Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल सभी मेंबर्स के लिए लाइव हो चुकी है। अगर आप इस सेल के दौरान पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड iQOO का कोई फोन खरीदना चाहते हैं इस डील को न चूकें। सेल में iQOO Z11 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट आ गई है। इसमें स्टैंडर्ड iQOO Z11 के साथ ही iQOO Z11 Lite और अन्य कई मॉडल्स को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने का मौका है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
    OnePlus Nord 6 को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में धांसू डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के बीच फोन बहुत ही उम्दा दाम पर खरीद के लिए उपलब्ध करवाया गया है। फोन पर ई-कॉमर्स कंपनी ने 15% का सीधा डिस्काउंट दिया है। इसे 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन ऑफर इससे आगे भी जाता है।
  • Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Vivo ने लेटेस्ट फोन Vivo S60t को चुपके से मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नया Vivo S60t स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन काफी स्लिम है और मोटाई केवल 7.79mm की है। फोन में पावरफुल प्रोसेसिंग है जिसके लिए इसमें Snapdragon 7 सीरीज की चिप लगी है। यह बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है जो कि 7200mAh की है।
  • ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
    Oppo Reno 14 Pro 5G को इस वक्त बेहद सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन का 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट कंपनी ने 54,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन Flipkart ने फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। Oppo Reno 14 Pro 5G फोन MRP से 28% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है
  • UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
    UBON SP-50 Sound Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्पीकर के रूप में लॉन्च किया है। UBON का दावा है कि यह नया ब्लूटूथ स्पीकर क्रिस्टल क्लियर ऑडियो प्रदान करता है। इसमें डाइनेमिक इनफिनिटी-शेप RGB लाइट्स लगी हैं जो म्यूजिक के साथ सिंक होकर पार्टी जैसा अनुभव देती हैं। इसमें वायरलैस माइक्रोफोन का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • क्या Fast Charging खराब कर रही है आपके मोबाइल फोन की Battery? जानिए पूरा सच
    Fast Charging आज स्मार्टफोन का जरूरी फीचर बन चुकी है। 33W से लेकर 120W तक की चार्जिंग वाले फोन बाजार में मौजूद हैं, लेकिन कई यूजर्स को डर रहता है कि ज्यादा तेजी से फोन चार्ज करने से बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। जानकारियों के मुताबिक सिर्फ फास्ट चार्जिंग को बैटरी खराब होने की वजह नहीं माना जा सकता। बैटरी की उम्र पर फोन का तापमान, चार्जिंग का तरीका और लंबे समय तक 100 प्रतिशत चार्ज पर रहना ज्यादा असर डाल सकता है। ऐसे में सही चार्जर इस्तेमाल करना, ज्यादा गर्मी से बचना और फोन में दिए गए बैटरी बचाने वाले फीचर्स का इस्तेमाल करना जरूरी है।
  • 10,000mAh Battery Phones: बैटरी पावरहाउस हैं ये 3 स्मार्टफोन्स, 100W तक फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी!
    अगर स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी आपकी पहली जरूरत है, तो अब बाजार में 10,000mAh से ज्यादा बैटरी वाले फोन भी मौजूद हैं। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Redmi Note 17 Pro Max 5G भी 10,000mAh बैटरी के साथ भारत में आने वाला है। बड़ी बैटरी के साथ इन फोन में 80W और 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Realme के दोनों फोन AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ आते हैं। यहां जानें इन बड़े बैटरी वाले स्मार्टफोन्स के फीचर्स और खासियतें।
  • Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
    बाढ़ जैसी घटनाओं के समय मूलभूत सुविधाएं भी एकदम से कट जाती हैं। इनमें बिजली, पानी, इंटरनेट, कनेक्टिविटी आदि सुविधाएं एकदम से ठप हो जाती हैं। ऐसे में कुछ खास गैजेट्स आपकी मदद कर सकते हैं ताकि आप समय रहते अपने लिए मदद मंगवा सकें
  • Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
    Lenovo Legion Y700 Infinite को कंपनी ने एक गेमिंग डिवाइस के रूप में पेश किया है। यह उन यूजर्स के लिए लाया गया है जिनको स्मार्टफोन से बड़ी लेकिन लैपटॉप से छोटी स्क्रीन वाले डिवाइस पर गेमिंग का लुत्फ लेना पसंद आता है। 8.4 इंच के डिस्प्ले के साथ इस डिवाइस में 2.5K रिजॉल्यूशन (2560×1600 पिक्सल) का सपोर्ट है।
  • आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
    एंड्रॉयड फोन में कुछ आसान सेटिंग्स में बदलाव करके बैटरी लाइफ को बेहतर किया जा सकता है। आमतौर पर रोजाना के स्तर पर होने वाली फोन की कुछ चीजें बैटरी की ज्यादा खपत करती हैं। जैसे कि स्क्रीन ब्राइटनेस अगर हमेशा ज्यादा रहेगी तो इससे बैटरी पर लोड पड़ेगा और ज्यादा जल्दी ड्रेन होगी।
  • Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
    स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी अब यूजर्स की बड़ी जरूरत बन चुकी है। अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान हैं, तो बाजार में 9,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले कई स्मार्टफोन मौजूद हैं। OnePlus Nord 6 और Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh बैटरी मिलती है, जबकि Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh बैटरी दी गई है। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी मिलती है। इन सभी फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे चार्जिंग में ज्यादा समय नहीं लगता।
  • iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
    iQOO ने भारत में अपने नए iQOO Buds TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत ₹1,899 रखी गई है, जबकि ₹200 के इंस्टेंट कैशबैक के बाद इन्हें ₹1,699 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। ईयरबड्स में 10mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स, Spatial Audio, DeepX 4.0 Sound Effects और AI कॉल नॉइज रिडक्शन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.1 और Dual-Channel Transmission 2.0 मिलता है। इनमें 42ms गेमिंग लेटेंसी और IP54 रेटिंग भी है। कंपनी के मुताबिक चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं।

Life - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »