लावा ने बुधवार को भारत में अपनी ज़ेड सीरीज़ का नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। लावा ज़ेड60 की कीमत 6,499 रुपये है। Lava Z60 गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन को कीमत व स्पेसिफिकेशन की जानकारी के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।