Lava Z60 लॉन्च, कीमत 6,500 रुपये से कम

लावा ने बुधवार को भारत में अपनी ज़ेड सीरीज़ का नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। लावा ज़ेड60 की कीमत 6,499 रुपये है। Lava Z60 गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन को कीमत व स्पेसिफिकेशन की जानकारी के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Lava Z60 लॉन्च, कीमत 6,500 रुपये से कम
ख़ास बातें
  • लावा ज़ेड60 की कीमत 6,499 रुपये है
  • फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है
  • लावा ज़ेड60 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
विज्ञापन
लावा ने बुधवार को भारत में अपनी ज़ेड सीरीज़ का नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। लावा ज़ेड60 की कीमत 6,499 रुपये है। Lava Z60 गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन को कीमत व स्पेसिफिकेशन की जानकारी के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Lava Z60 में एक 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 196 पीपीआई है। डिस्प्ले के ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है।  इस स्मार्टफोन में 1 जीबी डीडीआर3 रैम है। फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, ज़ेड60 में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कैमरे में ब्यूटी और बोकेह, फन कैम जैसे मोड हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग संभव है और वीडियो को बेहतर बनाने के लिए वीडियो ब्यूटी और टाइम लैप्स वीडियो जैसे मोड हैं।
 
lava z60

लावा ज़ेड60 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और अभी फोन को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है। बैटरी से 264 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 10 घंटे व 40 मिनट का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।

कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई के अलावा, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, जीपीआरएस/एज, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.6x72.3x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 149 ग्राम है। इसके साथ ही फोन में एम्बियंट लाइट सेंसर, जी-सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »