Laptop Screen

Laptop Screen - ख़बरें

  • लैपटॉप पर तुरंत ऑफ कर दें स्क्रीन शेयरिंग ऑप्शन, हैकर्स को खुले हाथ न्यौता दे रहा है ये फीचर!
    Apple Mac यूजर्स के लिए सिक्योरिटी अलर्ट सामने आया है। macOS के Screen Sharing फीचर में एक गंभीर खामी मिली है, जिसका इस्तेमाल अटैकर्स सिस्टम तक अनधिकृत एक्सेस हासिल करने के लिए कर सकते हैं। इस खामी को CVE-2026-65400 नाम दिया गया है और इसके सक्रिय रूप से इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, खासतौर पर वे सिस्टम जोखिम में हो सकते हैं जिनका Screen Sharing पोर्ट इंटरनेट से एक्सेस किया जा सकता है। Apple ने इस समस्या को ठीक करने के लिए macOS के नए सिक्योरिटी अपडेट जारी किए हैं। यूजर्स को अपना Mac अपडेट करने और जरूरत न होने पर Screen Sharing बंद रखने की सलाह दी गई है।
  • Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
    एपल के आगामी MacBook Pro मॉडल्स के OLED टच पैनल्स के लिए Samsung Display एकमात्र सप्लायर हो सकती है। हालांकि, सैमसंग ने इसके लिए एग्रीमेंट को साइन नहीं किया है। ऐसा बताया गया है कि एपल ने इस लैपटॉप के डिवेलपमेंट की शुरुआत से सैमसंग को शामिल किया है। MacBook Pro के लिए पैनल्स बनाने में ऑक्साइड थिन-फिल्म (TFT) टेक्नोलॉजी, RGB OLED स्ट्रक्चर और टच सॉल्यूशन का इस्तेमाल होगा।
  • Laptop-PC में स्क्रीन रिकॉर्ड करनी है? बिना कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए ऐसे करें कैप्चर
    Windows Laptop और PC में Screen Recording करने के लिए अलग ऐप डाउनलोड करना जरूरी नहीं है। Microsoft पहले से Xbox Game Bar, Snipping Tool और PowerPoint जैसे इनबिल्ट फीचर्स देता है, जिनकी मदद से आसानी से स्क्रीन रिकॉर्ड की जा सकती है। Xbox Game Bar सबसे आसान तरीका माना जाता है और इसे Windows + G शॉर्टकट से खोला जा सकता है। वहीं Windows 11 में Snipping Tool के जरिए स्क्रीन का खास हिस्सा रिकॉर्ड किया जा सकता है। Microsoft PowerPoint में भी Screen Recording फीचर मौजूद है। यह फीचर ट्यूटोरियल, ऑनलाइन क्लास या गेम रिकॉर्डिंग के लिए उपयोगी हो सकता है।
  • Laptop-PC में स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग के 8 प्रो तरीके, ज्यादातर लोग नहीं जानते!
    Windows Laptop और PC में स्क्रीनशॉट लेने के कई अलग-अलग तरीके दिए गए हैं, लेकिन ज्यादातर यूजर्स सिर्फ Print Screen बटन तक सीमित रहते हैं। Windows 10 और Windows 11 में Full Screen Capture, Active Window Screenshot, Manual Selection, Screen Recording और Direct Print जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Snipping Tool और Xbox Game Bar जैसे इनबिल्ट टूल्स भी दिए गए हैं। इस गाइड में सभी जरूरी Screenshot Shortcuts, स्क्रीन रिकॉर्डिंग तरीके और Screenshot सेव या एडिट करने की जानकारी आसान भाषा में समझाई गई है।
  • बिना इंटरनेट TV पर कास्ट करें लैपटॉप-टैबलेट, Portronics ने लॉन्च किया नया वायरलेस गैजेट
    Portronics ने भारत में अपना नया Sky Cast Type-C to HDMI स्क्रीन कास्ट डिवाइस लॉन्च किया है, जो बिना WiFi या ऐप के 4K@50Hz तक स्क्रीन कास्टिंग सपोर्ट करता है। यह डिवाइस ट्रांसमीटर और रिसीवर के जरिए काम करता है और प्लग-एंड-प्ले फीचर के साथ आता है। इसमें 100W Power Delivery पास-थ्रू चार्जिंग, 10 मीटर तक वायरलेस रेंज और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसे प्रेजेंटेशन, गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
  • Laptop की स्क्रीन को इससे तो नहीं करते साफ, हो जाएगा खराब, ऐसे करें स्क्रीन को साफ
    लैपटॉप स्क्रीन की सफाई दिखने में आसान काम है, लेकिन गलत तरीका इस्तेमाल करने पर डिस्प्ले की प्रोटेक्टिव कोटिंग खराब हो सकती है। धूल, फिंगरप्रिंट और दाग हटाने के लिए सिर्फ माइक्रोफाइबर क्लॉथ और डिस्टिल्ड वाटर जैसे सुरक्षित ऑप्शन ही सही होते हैं। घरेलू क्लीनर, अल्कोहल, टिश्यू या सीधे स्प्रे करने से नुकसान हो सकता है। स्क्रीन को हमेशा बंद अवस्था में, हल्के स्ट्रोक्स के साथ साफ करना चाहिए ताकि पैनल पर कोई दबाव न पड़े।
  • Apple के नए MacBook और iPads में मिल सकती है OLED स्क्रीन
    कंपनी की योजना आगामी MacBook Air और MacBook Pro के साथ ही iPad Air और iPad Mini में OLED डिस्प्ले देने की है। इनमें से iPad Mini के साथ OLED डिस्प्ले की शुरुआत की जा सकती है। हाल ही में एपल ने भारत M5 चिप के साथ iPad Pro को लॉन्च किया था। नए iPad Pro के बेस मॉडल में 11 इंच OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है।
  • एमेजॉन की सेल में प्रोजेक्टर्स पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
    इस सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। इस सेल में कस्टमर्स को बहुत से प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI के साथ ही एक्सचेंज ऑफर के बेनेफिट भी मिल सकते हैं।
  • Amazon की सेल में Sony, Vu, Samsung और कई ब्रांड्स के स्मार्ट TV पर भारी डिस्काउंट वाली अर्ली डील्स 
    इस सेल में Sony Bravia 2 4K Ultra HD Smart LED TV को 99,990 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 54,990 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा Samsung का 55-inch D Series HD Smart LED TV का प्राइस 68,990 रुपये के बजाय 39,990 रुपये का होगा। इस सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कार्ड होल्डर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है।
  • Amazon Prime Day Sale: Apple, Asus और Dell के बेस्ट-सेलिंग लैपटॉप्स पर 20,000 रुपये तक डिस्काउंट
    यह सेल केवल एमेजॉन का प्राइम सब्सक्रिप्शन रखने वाले कस्टमर्स के लिए है। इसमें स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। एमेजॉन की सेल में Apple, Asus, Dell और HP के बेस्ट-सेलिंग लैपटॉप्स को भी कम प्राइस में खरीदने का मौका है। इसमें Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर भी 10 प्रतिशत का डिस्काउंट है।
  • Motorola के Razr 60 Ultra में हो सकता है 7 इंच का मेन डिस्प्ले
    यह पिछले वर्ष पेश किए गए Razr 50 Ultra की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इसमें 7 इंच का इंटरनल डिस्प्ले और 4 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7 इंच सुपर HD LTPO AMOLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Dolby Vision सपोर्ट के साथ हो सकता है।
  • Motorola की भारत में जल्द लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
    भारत में स्मार्टफोन्स की बिक्री करने वाली यह कंपनी जल्द ही लैपटॉप भी लॉन्च करेगी। इससे Apple, HP और Dell जैसी इस मार्केट की प्रमुख कंपनियों के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ जाएगा। ई-कॉमर्स साइट Flipkart के ऐप पर दिए गए एक बैनर में मोटोरोला के लैपटॉप के जल्द लॉन का संकेत दिया गया है। इस बैनर की टैगलाइन है 'ए न्यू वर्ल्ड ऑफ लैपटॉप्स। अनवेलिंग सून।' इसके साथ मोटोरोला का लोगो भी है।
  • Infinix Hot 50 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर
    Infinix Hot 50 5G को 5 सितंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसकी थिकनेस 7.8 mm की होगी। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में यह सबसे थिन स्मार्टफोन होगा
  • Honor MagicBook X14 Pro, MagicBook X16 Pro की होगी Amazon पर बिक्री
    Honor MagicBook X14 Pro और Honor MagicBook X16 Pro में क्रमशः 14 इंच और 16 इंच के फुल HD (1,920 x 1,200 पिक्सल ) एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले 300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होंगे
  • Amazon की सेल में 1 लाख रुपये से कम में बेस्ट गेमिंग लैपटॉप्स, 60,000 रुपये तक डिस्काउंट
    अगर आप 12th जेनरेशन Intel Core i7 प्रोसेसर वाला गेमिंग लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो Asus का TUF F15 देख सकते हैं। इसका लिस्टेड प्राइस 1,33,990 रुपये है और इस सेल में यह 99,990 रुपये में उपलब्ध है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »