Jio ग्राहकों को 11 रुपये में मिलेगा 1 जीबी डेटा, जानें डिटेल्स...

Reliance Jio के डेटा एड-ऑन पैक की बात करें, तो इसकी शुरुआत 11 रुपये वाले पैक से होती है। पहले इस पैक में ग्राहकों को 800एमबी डेटा मिलता था, लेकिन अब कंपनी ने इसमें 200एमबी का इज़ाफा कर दिया है। जिसके साथ अब आपको 11 रुपये का डेटा एड-ऑन पैक लेने पर 1 जीबी डेटा मिलेगा।

Jio ग्राहकों को 11 रुपये में मिलेगा 1 जीबी डेटा, जानें डिटेल्स...
ख़ास बातें
  • Jio के 11 रुपये के डेटा एड-ऑन पैक में मिलता था 800MB डेटा
  • अब कंपनी दे रही है 200MB ज्यादा डेटा
  • डेटा एड-ऑन प्लान की वैधता मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है
विज्ञापन
Reliance Jio ने अपने मौजूदा एड-ऑन डेटा प्लान में बदलाव किया है। पहले 11 रुपये के एड-ऑन डेटा रीचार्ज पर ग्राहकों को 800Mb डेटा मुहैया कराया जाता था, लेकिन अब इस पैक में डेटा सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है। लेटेस्ट बदलाव के बाद अब आपको रिलायंस जियो के 11 रुपये के एड-ऑन डेटा पैक में 800Mb की जगह 1 जीबी डेटा मिलेगा। बाकि एड-ऑन डेटा पैक की तरह इस पैक की वैधता भी आपके मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है।

Reliance Jio के डेटा एड-ऑन पैक की बात करें, तो इसकी शुरुआत 11 रुपये वाले पैक से होती है। पहले इस पैक में ग्राहकों को 800एमबी डेटा मिलता था, लेकिन अब कंपनी ने इसमें 200एमबी का इज़ाफा कर दिया है। जिसके साथ अब आपको 11 रुपये का डेटा एड-ऑन पैक लेने पर 1 जीबी डेटा मिलेगा। 11 रुपये के पैक के अलावा इसमें अन्य 3 एड-ऑन पैक मौजूद हैं। 11 रुपये के बाद इसमें 21 रुपये, 51 रुपये और 101 रुपये का डेटा एड-ऑन पैक मिलता है, जिसमें आपको बिना वैलिडिटी के डेटा प्राप्त होता है।

21 रुपये के डेटा एड-ऑन में ग्राहकों को 2 जीबी डेटा मिलता है, जिसकी वैधता आपके मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है। इसकी तरह 51 रुपये के पैक में 6 जीबी मिलता है और 101 रुपये के पैक में 12 जीबी डेटा मुहैया कराया जाता है।

इनके अलावा 3 अन्य डेटा एड-ऑन पैक वैलिडिटी के साथ आते हैं, जिसकी शुरुआत 151 रुपये से होती है। इसमें आपको 30 जीबी डेटा 30 दिन की वैधता के साथ मिलता है। इसके बाद 201 रुपये के पैक में आपको 30 दिन की वैधता के साथ 40 जीबी डेटा दिया जाता है। 251 रुपये के पैक में 40 जीबी डेटा 30 दिन की वैधता के साथ मिलता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Recharge Plan, Reliance Jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »