iQOO कथित तौर पर नए iQOO Z9 Turbo पर काम कर रहा है। मॉडल नंबर V2352GA के साथ एक आगामी Vivo स्मार्टफोन चीन के 3C ऑथोरिटी द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। मौजूदा Z9 Turbo का मॉडल नंबर V2352A है, इसलिए ऐसा लग रहा है कि V2352GA Z9 Turbo पर बेस्ड हो सकता है। नए स्मार्टफोन को 80W चार्जर के साथ देखा गया है।
iQoo Z9x के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (करीब 13,800 रुपये) है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,299 (करीब 15,000 रुपये) है। इसका टॉप-एंड 12GB + 256GB वेरिएंट CNY 1,499 (करीब 17,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है।
iQOO Z9 Turbo में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जोकि एक फ्लैट डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले में 1.5K रेजॉलूशन और 144 हर्त्ज का रिफ्रेश रेट मिलेगा।