Upcoming Smartphones April 2024: Realme Narzo 70x, iQOO Z9 Turbo जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे इस हफ्ते

iQOO की iQOO Z9 सीरीज चीन में 24 अप्रैल को लॉन्‍च होने जा रही है।

Upcoming Smartphones April 2024: Realme Narzo 70x, iQOO Z9 Turbo जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे इस हफ्ते

Photo Credit: Amazon

Realme Narzo 70x एक बजट स्मार्टफोन होगा

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 70x एक बजट स्मार्टफोन होगा
  • फोन में SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है
  • iQOO Z9 सीरीज चीन में 24 अप्रैल को लॉन्‍च होने जा रही है
विज्ञापन
अप्रैल अपने अंतिम सप्ताह में कदम रख चुका है। अप्रैल के अंत में भी कुछ कंपनियां अपने स्मार्टफोन लेकर आ रही हैं। इनमें Reamle Narzo सीरीज का फोन, और iQOO भी अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज रिलीज करने जा रही है। रियलमी सस्ता स्मार्टफोन पेश करने जा रही है जबकि आईकू एक मिडरेंज स्मार्टफोन सीरीज से पर्दा उठाने जा रही है। आइए जानते हैं कौन से स्मार्टफोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च। 

Realme Narzo 70x 
Realme Narzo 70x एक बजट स्मार्टफोन होगा जिसे रियलमी 12 हजार रुपये से कम की रेंज में पेश करने जा रही है। यह फोन 24 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने अधिकारिक टीजर में इसके कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी कर दिया है। Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। 

Realme Narzo 70x के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसकी फास्ट चार्जिंग स्पीड को हाइलाइट करते हुए कहा है कि डिवाइस में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर होगा। फोन में SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन की बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की होगी। डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस के लिए कंपनी इसमें IP54 रेटिंग भी दे रही है। चार्जिंग के लिए कहा गया है कि यह 25 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकने वाला फोन होगा। 

iQOO Z9
iQOO की iQOO Z9 सीरीज चीन में 24 अप्रैल को लॉन्‍च होने जा रही है। कंपनी इसमें तीन मॉडल्‍स पेश कर सकती है, जिनमें iQOO Z9, iQOO Z9x और iQOO Z9 Turbo शामिल हैं। सीरीज के स्मार्टफोन्स को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं। जिनमें इनके स्पेसिफिकेशन डिटेल लीक हो चुके हैं। 

अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, iQOO Z9x में 6.72 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले होगा, जोकि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में स्‍नैपड्रैगन 6 Gen 1 प्रोसेसर होगा। डुअल कैमरा सिस्‍टम इस फोन में होगा, जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का रहेगा। यह फोन 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आएगा। 44 वॉट की चार्जिंग को यह सपोर्ट करेगा और साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें होगा। 

iQOO Z9 में 6.78 इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होकर आ सकता है। कैमरा फीचर्स Z9x वाले होने की उम्‍मीद है, जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का और साथ में 2एमपी का पोर्ट्रेट लेंस होगा। 

iQOO Z9 Turbo इस सीरीज का सबसे टॉप मॉडल होगा। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा, साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर, और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »