• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO Z9 सीरीज के फीचर्स का खुलासा! 6000mAh बैटरी 80W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च होंगे 3 मॉडल

iQOO Z9 सीरीज के फीचर्स का खुलासा! 6000mAh बैटरी 80W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च होंगे 3 मॉडल

iQOO Z9 Turbo अपकमिंग सीरीज का सबसे टॉप मॉडल होगा। उसमें क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

iQOO Z9 सीरीज के फीचर्स का खुलासा! 6000mAh बैटरी 80W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च होंगे 3 मॉडल

Photo Credit: 91Mobiles

iQOO Z9 और iQOO Z9 Turbo दोनों फोन्‍स में 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग मिल सकती है।

ख़ास बातें
  • लॉन्‍च से पहले iQOO Z9 सीरीज के फीचर्स का खुलासा
  • तीनों स्‍मार्टफोन्‍स में मिलेगी 6 हजार एमएएच बैटरी
  • 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा होगा इन फोन्‍स में
विज्ञापन
iQOO की नई स्‍मार्टफोन सीरीज ‘iQOO Z9' चीन में 24 अप्रैल को लॉन्‍च होने जा रही है। कंपनी तीन नए मॉडल्‍स पेश कर सकती है, जिनमें iQOO Z9, iQOO Z9x और iQOO Z9 Turbo शामिल हैं। बीते कई दिनों से तमाम रिपोर्ट्स में इन फोन्‍स के स्‍पेक्‍स लीक किए जा रहे हैं और अब जानेमाने टिप्‍सटर ईशान अग्रवाल ने 91 मोबाइल्‍स के जरिए अपकमिंग आईकू सीरीज के फोन्‍स के स्‍पेक्‍स का खुलासा किया है। दावा है कि iQOO Z9x कंपनी का बजट फ्रेंडली ऑप्‍शन होगा। क्‍या कुछ खास हो सकता है इस सीरीज में, आइए जानते हैं। 

लीक में बताया गया है कि iQOO Z9x में 6.72 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले होगा, जोकि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में स्‍नैपड्रैगन 6 Gen 1 प्रोसेसर होगा। डुअल कैमरा सिस्‍टम इस फोन में होगा, जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का रहेगा। यह फोन 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आएगा। 44 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें होगा। 

वहीं, iQOO Z9 में 6.78 इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर से पैक हो सकता है। कैमरा फीचर्स Z9x वाले होने की उम्‍मीद है, जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का और साथ में 2एमपी का पोर्ट्रेट लेंस होगा। 

iQOO Z9 Turbo अपकमिंग सीरीज का सबसे टॉप मॉडल होगा। उसमें क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन 8एस जेन  3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 50 और 2 एमपी के सेंसर्स के अलावा 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड लेंस भी मिलने की उम्‍मीद है। 

iQOO Z9 और iQOO Z9 Turbo दोनों फोन्‍स में 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग मिल सकती है साथ में अंडर-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्‍मीद है। तीनों ही फोन्‍स में 6000 एमएएच बैटरी दी जा सकती है। ये फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलेंगे जिस पर OriginOS 4 की लेयर होगी। फोन के डिजाइन पर अभी कन्‍फर्म इन्‍फर्मेशन नहीं है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Excellent battery life
  • Decent primary camera
  • Bright OLED screen
  • Good design and build quality
  • IP54 rating
  • कमियां
  • Lacks ultra-wide-angle or macro cameras
  • Bloatware and V-Appstore notification spam
  • Slower charging compared to rivals
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7200
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »