• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ ‘सस्‍ता’ iQOO Z9 Lite 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ ‘सस्‍ता’ iQOO Z9 Lite 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च

iQOO Z9 Lite 5G : नया आईकू फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर से लैस है। इसे 6 जीबी तक रैम से जोड़ा गया है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ ‘सस्‍ता’ iQOO Z9 Lite 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
ख़ास बातें
  • iQOO Z9 Lite 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 10 हजार रुपये से कम है शुरुआती कीमत
  • 6 जीबी तक रैम दी गई है नए आईकू फोन में
विज्ञापन
iQOO Z9 Lite 5G Price in India : आईकू का नया स्‍मार्टफोन iQOO Z9 Lite 5G भारत में लॉन्‍च हो गया है। यह कंपनी का ‘सस्‍ता' 5जी स्‍मार्टफोन है, जिसमें कई अच्‍छे फीचर्स ऑफर किए गए हैं। नया आईकू फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर से लैस है। इसे 6 जीबी तक रैम से जोड़ा गया है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का एआई कैमरा (iQOO Z9 Lite 5G Camera) मिलता है। बैटरी 5 हजार एमएएच की है, जो 15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। iQOO Z9 Lite 5G के स्‍टोरेज को एक टीबी तक एक्‍सपेंड कर सकते हैं। इसकी इफेक्टिव कीमत 10 हजार रुपये से कम है। 
 

iQOO Z9 Lite 5G Price in India

iQOO Z9 Lite 5G के 4GB+ 128GB मॉडल के दाम (iQOO Z9 Lite 5G Price) 10,499 रुपये हैं। HDFC और ICICI बैंक कार्ड्स पर फ्लैट 500 रुपये का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है, जिससे कीमत 9999 रुपये हो जाती है। इसी तरह से 6GB+128GB की कीमत 11,499 रुपये है, जो बैंक कार्ड पर मिल रहे डिस्‍काउंट से 10,999 रुपये हो जाती है। 20 जुलाई से यह फोन आईकू के ई-स्‍टोर और एमेजॉन से लिया जा सकेगा। दो कलर वेरिएंट कंपनी लेकर आई है, जो एक्‍वा फ्लो और मोचा ब्राउन हैं। 
 

iQOO Z9 Lite 5G Features, Specifications 

iQOO Z9 Lite 5G में 6.56 इंच का एचडी प्‍लस एलसीडी (1612x720 पिक्‍सल्‍स) डिस्‍प्‍ले (iQOO Z9 Lite 5G Display) है। यह 90 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट की सुविधा दी गई है। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिस पर फनटच ओएस की लेयर है। 

iQOO Z9 Lite 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर है। उसके साथ माली जीपीयू G57 को जोड़ा गया है। 4 और 6 जीबी LPDDR4X रैम ऑप्‍शन के साथ यह फोन आता है और स्‍टोरेज 128 जीबी है। स्‍टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

iQOO Z9 Lite 5G में 50 MP का सोनी AI मेन कैमरा है साथ में 2 MP का बोकेह सेंसर दिया गया है। मेन कैमरा में OIS और गिंबल स्‍टैबलाइजेशन की सुविधा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। 

iQOO Z9 Lite 5G में 5000mAh की बैटरी है। वह 15W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 185 ग्राम है। इसकी बॉडी प्‍लास्टिक की है। अन्‍य सुविधाओं की बात करें तो टाइप-सी पोर्ट, एफएम रेडियो की सुविधा फोन में है। बॉक्‍स में चार्जर, यूएसबी केबल, फोन केस, इजेक्‍ट टूल, वॉरंटी कॉर्ड जैसी चीजें दी जा रही हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »