iQOO 15R आज हो रहा भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 7600mAh बैटरी से होगा लैस
iQOO आज भारतीय बाजार में iQOO 15R को लॉन्च कर रहा है। iQOO ने टीजर में खुलासा किया था कि आगामी स्मार्टफोन 55,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे तेज स्मार्टफोन होगा। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि iQOO 15R की कीमत कितनी होगी, यानी कि iQOO 15R को 55,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद यह फोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन और iQOO इंडिया की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा।