iPhone SE 4 के रेंडर लीक, मॉडर्न लुक के साथ कुछ ऐसा नजर आया फोन!
iPhone SE 4 के लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक हुए रेंडर्स में इसका डिजाइन काफी बदला नजर आ रहा है। यह देखने में मॉडर्न है। फोन में फ्लैट डिजाइन देखने को मिल सकता है। डिस्प्ले में बेजल्स भी काफी पतले होने की संभावना है। इसके डिस्प्ले का साइज 6.1 इंच होगा। फोन में black, white, और red के अलावा कई और शेड्स भी उतारे जा सकते हैं।