Apple इस महीने अपने MacBook और iPad प्रोडक्ट लाइनअप को रिफ्रेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने अभी तक किसी लॉन्च इवेंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर किए गए एक टीजर ने फैंस में हलचल मचा दी है। माना जा रहा है कि Apple अब अपने अगले M5 MacBook Pro को लॉन्च करने वाला है, जो कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल MacBook हो सकता है।
कंपनी की आगामी सप्ताहों में कुछ प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना है। यह Vision Pro के अपग्रेड के साथ ही iPad के नए वर्जन को भी पेश कर सकती है। इसके अलावा MacBook Air का नया वर्जन M4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Bloomberg के एनालिस्ट, Mark Gurman ने दावा किया है कि iPhone SE 4 को अगले सप्ताह लॉन्च किया जा सकता है।
Oppo के ओवरसीज मार्केटिंग, सेल्स एंड सर्विसेज के अध्यक्ष, बिली झांग ने X पर एक पोस्ट में अपकमिंग Oppo Find N5 की तुलना Apple के अब तक लॉन्च किए गए सबसे पतले डिवाइस, यानी iPad Pro (M4) के साथ की। Apple के इस टैबलेट की मोटाई 5.1mm है। फिलहाल Oppo ने Find N5 की मोटाई का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स की मानें तो यह फोन अनफोल्ड होने पर लगभग 4mm मोटा होगा।
यह 3nm प्रोसेसर पहली बार इस वर्ष की शुरुआत में iPad Pro में इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद यह हाल ही में पेश किए गए iMac 24 इंच और नए Mac mini में भी था। नए MacBook Pro मॉडल्स में M4, M4 Pro और M4 चिप दिए गए हैं। ये लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच के डिस्प्ले के साथ उपलब्ध हैं। इनमें हाल ही में अमेरिकी यूजर्स के लिए पेश किए Apple Intelligence फीचर्स और रे ट्रेसिंग के लिए सपोर्ट है।
Apple इस साल अक्टूबर में नए Mac और iPads लॉन्च करने के लिए एक और इवेंट आयोजित करने वाला है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने बताया कि Apple आने वाले हफ्तों में अपने अगले इवेंट में पहले M4 Mac और नए लोअर-एंड वाले iPads पेश करने का प्लान बना रहा है। आगामी MacBook Pro, iMac और Mac mini में M4 सीरीज चिप दी जाएगी। वहीं 2025 तक MacBook Air, Mac Studio और Mac Pro को अपडेट किया जाएगा।
Apple iPad Pro (2024) नए M4 चिपसेट के साथ मई में लॉन्च किया गया था। यह सिर्फ वाई-फाई या वाई-फाई + सेल्युलर कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ 11-इंच और 13-इंच वेरिएंट में आता है।
माना जा रहा है कि नए iPad Pro को इस साल अहम अपग्रेड मिलेगा। अफवाह है कि इसमें OLED डिस्प्ले, पतले बेजल्स होंगे और यह "ग्लॉसी और मैट स्क्रीन वर्जन" में उपलब्ध होगा।