Humanoid Technology

Humanoid Technology - ख़बरें

  • अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
    Hong Kong जल्द ही अपना पहला Humanoid Robot द्वारा संचालित रिटेल स्टोर शुरू करने जा रहा है। Hung Hom Waterfront पर बनने वाला यह 24x7 स्टोर "Xiao Gai" नाम के रोबेट की मदद से ग्राहकों को सर्विस देगा। रोबोट ग्राहकों से बातचीत कर सकेगा, प्रोडक्ट्स दिखाएगा और खरीदारी में सहायता करेगा। यह प्रोजेक्ट Embodied AI टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिसमें AI को फिजिकल सिस्टम्स और रोबोट्स में इस्तेमाल किया जाता है। Hong Kong सरकार इसे AI के प्रैक्टिकल यूज को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम मान रही है और शहर में AI डेवलपमेंट को लेकर कई नई पहल भी की जा रही हैं।
  • धूप-धूल में नहीं खड़ा होगा इंसान, चीन का ट्रैफिक संभालेगी रोबोट पुलिस
    AiMOGA Robotics ने चीन के वुहू शहर में Intelligent Police Unit R001 नाम का ह्यूमनॉइड ट्रैफिक रोबोट तैनात किया है। यह रोबोट ट्रैफिक सिग्नल्स, रोड मॉनिटरिंग और बिहेवियरल रिमाइंडर्स जैसे कामों में पुलिस की मदद करेगा। R001 को ट्रैफिक आइलैंड पर लगाया गया है, जहां यह स्टैंडर्ड हैंड सिग्नल्स देकर ट्रैफिक फ्लो बनाए रखने में सहयोग करता है। कंपनी के मुताबिक, इसका मकसद ऑन-ग्राउंड पुलिसकर्मियों का बोझ कम करना और ह्यूमन-रोबोट कोलैबोरेशन को रियल कंडीशंस में टेस्ट करना है।
  • IIT फेस्ट में Dhurandhar फिल्म के पॉपुलर गाने पर नाचा रोबोट, वीडियो हुआ वायरल
    IIT Bombay Techfest 2025 में इस हफ्ते एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक ह्यूमनॉयड रोबोट ने फिल्म धुरंधर के वायरल ट्रैक FA9LA पर स्टेज पर डांस किया। अरबी बीट्स पर रोबोट की सिंक्रोनाइज्ड मूवमेंट्स और बैलेंस ने वहां मौजूद स्टूडेंट्स और टेक एंथूजियास्ट्स को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर इस परफॉर्मेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टेकफेस्ट में दिखा यह डेमो रोबोटिक्स और पॉप-कल्चर के बढ़ते मेल को दिखाता है, जहां एडवांस टेक्नोलॉजी अब एंटरटेनमेंट का भी हिस्सा बनती जा रही है।
  • आ गया Neo ह्यूमनॉइड रोबोट, घर में सफाई से लेकर करेगा रसोई के काम, जानें कितनी है कीमत
    1X टेक्नोलॉजीज ने अपने रोबोट Neo की बुकिंग शुरू कर दी है। Neo रोबोट की कीमत 20,000 डॉलर (लगभग 17,71,880 रुपये) है। इस रोबोट को 1X की ऑफिशियल वेबसाइट पर $200 (लगभग 17,735 रुपये) में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है जो कि पूरी तरह से रिफंडेबल है। Neo में टेंडन ड्रिवन एक्ट्यूएटर्स दिया गया है। इसकी बॉडी 3D लैटिस पॉलीमर है। इसकी लंबाई 1.68 मीटर और इसका वजन करीब 30 किलोग्राम है।
  • AI रोबोट्स ने खेला फुटबॉल मैच, किसी मूवी से कम नहीं था पूरा मंजर
    बीजिंग में एक ऐतिहासिक मैच हुआ, जहां Tsinghua University, China Agricultural University और Beijing Information Science & Technology University की टीमें "रोबो लीग" 3v3 फुटबॉल टूर्नामेंट में सामने आई, लेकिन खिलाड़ियों में इंसान नहीं, बल्कि AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट्स थें। ये मैच बिलकुल ह्यूमन-फ्री था, पूरी तरह ऑटोनॉमस, जिसमें मनुष्यों द्वारा कोई कंट्रोल नहीं शामिल नहीं था।
  • मुकेश अंबानी अगले साल लॉन्च करेंगे इंसानी रोबोट, एलन मस्क की Tesla को मिलेगी टक्कर!
    ब्लूमबर्ग से बातचीत करते हुए एडवर्ब टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के को-फाउंडर और सीईओ संगीत कुमार ने कहा कि कंपनी अगले साल अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट पेश करेगी। कंपनी का लक्ष्य ग्लोबल मार्केट में अपना वर्चस्व स्थापित करना है। वर्तमान में चीन में कई टेक दिग्गज इसी क्षेत्र में अपने पैर जमा चुके हैं और Tesla सहित कुछ अमेरिकी कंपनियां भी ह्यूमनॉइड के दुनिया के सामने पेश कर चुकी हैं।

Humanoid Technology - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »