डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच OLED डिस्प्ले (1,216x2,640 पिक्सल्स) 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 6,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन को ग्रे और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
आगामी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Honor Robot Phone में f/1.6 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का गिंबल प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Honor Robot Phone को Star Trail Silver और Moon Shadow Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 12 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा।
Honor Robot Phone अब मार्केट में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है! इस बात का संकेत कंपनी ने प्री-ऑर्डर शुरू करके दे दिया है। जी हां, हॉनर के रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग अब शुरू हो गई है। Robot Phone कंपनी का बहुचर्चित मोबाइल डिवाइस है जिसे कंपनी अगस्त में कमर्शियली लॉन्च करने जा रही है।
Honor ने दुनिया का पहला रोबोट फोन आखिरकार पेश कर दिया है। कुछ ही समय पहले कॉन्सेप्ट के रूप में आए इस फोन के अब हैंड्स ऑन इमेज ऑनलाइन छाए हुए हैं। Weibo पर इसके ये फोटो लीक हुए हैं। Honor User Carnival की ये फोटो बताई जा रही है। यह फोन AI के साथ-साथ रोबोटिक्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें फोटो खींचने, वीडियो बनाने के लिए फोन में से कैमरा खुद बाहर निकल कर आता है और यहां-वहां नाचने लगता है।
Honor ने दुनिया का पहला रोबोट फोन कॉन्सेप्ट के रूप में पेश कर दिया है। यह फोन AI के साथ-साथ रोबोटिक्स को भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट फोन का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें फोटो खींचने के लिए फोन में से कैमरा खुद बाहर निकल कर आता है और यहां-वहां मूव करते हुए फोटो खींचता है।