Hmd Launch

Hmd Launch - ख़बरें

  • बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
    PhonePe ने भारत के फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay सर्विस लॉन्च की है। इसकी मदद से बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी फीचर फोन से UPI पेमेंट किया जा सकेगा। यह सेवा SMS आधारित तकनीक पर काम करती है और मोबाइल नंबर या UPI ID के जरिए पैसे भेजने के साथ QR कोड से भुगतान की सुविधा भी देती है। कैमरा वाले फीचर फोन में QR कोड स्कैन करके पेमेंट किया जा सकता है। यूजर्स बैंक बैलेंस और लेनदेन की जानकारी भी देख सकेंगे। Nokia, HMD, Lava और Itel के चुनिंदा फीचर फोन में यह सुविधा पहले से उपलब्ध होगी।
  • HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
    HMD 105 4G School Edition खासतौर पर स्कूली बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया फोन है। यह उन माता-पिता के लिए है जो अपने बच्चों को बिना किसी ध्यान भटकाने वाले स्मार्टफोन के, अपने से कनेक्टेड रखना चाहते हैं। फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 240×320 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह नैनो सिम को सपोर्ट करता है। फोन में 64MB रैम है, और 128MB की स्टोरेज मिलती है।
  • Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस फीचर फोन में 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है। Nokia 300 Charge में HMD का S30+ सॉफ्टवेयर और Unisoc SC6531E चिपसेट है। Nokia 300 Charge में 4 MB के RAM के साथ 4 MB की स्टोरेज है। इस फीचर फोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है। Nokia 300 Charge में 3,700 mAh की बैटरी दी गई है।
  • HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
    HMD अपना नया फोन HMD Touch AI अब ग्लोबल मार्केट में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। यह एक कॉम्पेक्ट साइज का टच फोन है जो एक फीचर फोन भी है। यह दिखने में Nokia Lumia से प्रेरित लगता है। फोन में 3.2 इंच का टच डिस्प्ले आता है।
  • Nokia 100 (2026) लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिलेगी LED फ्लैश लाइट, बड़ी बैटरी!
    Nokia 100 फिर से लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी का पॉपुलर फीचर फोन मार्केट में दोबारा एंट्री ले सकता है। नए फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। फोन में 640 x 480 पिक्सल का वाला कैमरा मिलने वाला है। यह इसके रियर में मौजूद होगा। इसी के साथ फोन में कंपनी बैटरी को अपग्रेड कर सकती है।
  • Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
    HMD Global की ओर से नया Nokia फोन Nokia 123 Shield लॉन्च किया गया है। यह एक मजबूत फोन है जिसे रग्ड फीचर फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। Nokia 123 Shield अपने नाम के माध्यम से ही अपना परिचय करवाता है। फोन मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ लॉन्च करने का दावा किया गया है। इसमें कंपनी ने 19 दिन तक की बैटरी लाइफ होने का दावा किया है।
  • HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
    HMD ने थाईलैंड में नया HMD Arc 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह बजट डिवाइस Android 14 Go Edition पर चलता है और इसमें Unisoc T603 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.52 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले, 4GB RAM, 128GB तक स्टोरेज, 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 10W चार्जिंग, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फिलहाल इसकी बिक्री थाईलैंड में 20 जुलाई से शुरू होगी।
  • 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
    Nokia Asha 305 फिर से लौट रहा है! कंपनी का यह फोन अब HMD पेश करने जा रही है जो लॉन्च से पहले लीक हो गया है। HMD Asha 305 के नाम से यह लॉन्च हो सकता है। फोन 14 साल के बाद मार्केट में आ रहा है।
  • बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत
    HMD Vibe 2 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। यह बजट 5G स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स के साथ आता है। स्मार्टफोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर, 50MP AI डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। HMD Vibe 2 5G को Nordic Blue, Peach Pink और Cosmic Lavender कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।
  • HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग
    भारत में HMD Vibe 2 5G को 21 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए होगी। HMD Vibe 2 5G को तीन कलर्स - Cosmic Lavender, Nordic Blue और Peach Pink में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
    HMD ने कन्फर्म किया है कि नया HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन भारत में 21 मई को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने फोन में 50MP AI डुअल रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी दिए जाने की पुष्टि की है। डिवाइस 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगा। डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट फ्रेम, डुअल-टोन बैक पैनल और iPhone जैसे रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेगा।
  • Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
    मई 2026 में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें OnePlus, Oppo, Vivo और HMD जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इस महीने बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई डिवाइसेज मार्केट में एंट्री करेंगे। OnePlus Nord CE 6 Lite, Oppo Find X9 सीरीज और Vivo X300 सीरीज जैसे फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे। कुछ फोन्स में Android 16 और लॉन्ग टर्म अपडेट का भी सपोर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर यूजर्स के पास इस महीने अपग्रेड के कई ऑप्शन होंगे।
  • HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
    देश में HMD Vibe 2 5G को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। देश में पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए HMD Vibe 5G में 6.67 इंच HD+ पंच होल IPS 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले (720 x 1,604 पिक्सल्स) 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T760 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
  • HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
    HMD Global का अपकमिंग HMD Crest 2 Pro हालिया लीक्स में सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 6.78-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। बैटरी भी इसकी खासियत हो सकती है, क्योंकि इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 33W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन को 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किए जाने की चर्चा है।
  • HMD Luma लॉन्च हुआ 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
    HMD Luma कंपनी का नया फोन है जो एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। फोन में Unisoc T615 चिपसेट दिया गया है। यह 4GB रैम के साथ आता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। बड़े डिस्प्ले के साथ डिवाइस में 5000mAh की विशाल बैटरी दी गई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »