Vida Electric ने EV खरीददारों को राहत देने के लिए एक नया सर्विस पैकेज लॉन्च किया है। इसमें 5 साल/75,000 किमी की एक्सटेंडेड वारंटी, 5 साल/60,000 किमी की बैटरी गारंटी, 67.5% तक Assured Buyback और Vida Edge कनेक्टिविटी पैक मिलेगा। साथ ही, कंपनी 24/7 रोडसाइड असिस्टेंस भी दे रही है। नई सर्विसेज Vida डीलरशिप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स - VX2 Plus और VX2 Go में लाया गया है। इनके BaaS विकल्प के साथ प्राइसेज क्रमशः 54,490 रुपये और 64,990 रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं। BaaS के विकल्प के बिना इन वेरिएंट्स के प्राइसेज बढ़ जाएंगे। इनके लिए BaaS प्लान की शुरुआत 0.96 रुपये प्रति किलोमीटर से होगी। इसमें 4.3 इंच LCD यूनिट और 4.3 इंच TFT स्क्रीन दी गई है।
कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड, Vida के अगले महीने लॉन्च होने वाले VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सब्सक्रिप्शन-बेस्ड बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) विकल्प के साथ लाया जाएगा। इससे Vida VX2 के प्राइस में बैटरी की कॉस्ट घट जाएगी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर का BaaS विकल्प 'पे-ऐज-यू-गो' सब्सक्रिप्शन सिस्टम पर चलेगा। इससे कस्टमर्स कॉस्ट के अनुसार स्कूटर और बैटरी की अलग से फाइनेंसिंग करा सकेंगे।
कंपनी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए Vida ब्रांड बनाया था। इस ब्रांड के तहत तीन मॉडल्स की बिक्री की जा रही है। हीरो मोटोकॉर्प ने बताया है कि वह 1 जुलाई को दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। कंपनी एक कम कॉस्ट वाले EV प्लेटफॉर्म, ACPD पर कार्य कर रही है। इसके साथ हीरो मोटोकॉर्प के आगामी Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्राइस इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले स्कूटर्स के समान होने की संभावना है।
हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले वित्त वर्ष में इंटरनेशनल बिजनेस में 16 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी को रेवेन्यू की ग्रोथ डबल डिजिट में रहने की उम्मीद है
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Ola Electric के S1 Pro और Ather Energy के 450X से होता है। कंपनी जल्द ही फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में इसकी बिक्री शुरू कर सकती है
हीरो इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। इसकी योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लाने की है
पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में शुरुआत करने में कुछ देरी की है जिसका फायदा Ather Energy जैसे स्टार्टअप्स और Ola Electric को मिला है
रजिस्ट्रेशन के लिए भेजे गए नामों से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भविष्य में Hero MotoCorp इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भी लॉन्च कर सकती है। Hero Motocorp अगले साल अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है।