Google Smartphone News

Google Smartphone News - ख़बरें

  • आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
    Google Threat Intelligence Group ने IPIDEA नाम के एक बड़े रेजिडेंशियल प्रॉक्सी नेटवर्क को बाधित करने की जानकारी दी है। Google के मुताबिक, यह नेटवर्क Android स्मार्टफोन और Windows PC समेत लाखों डिवाइसेज़ को बिना यूजर की जानकारी साइबर अटैक्स में इस्तेमाल कर रहा था। रेजिडेंशियल इंटरनेट कनेक्शन के जरिए ट्रैफिक रूट कर हमलावर अपनी पहचान छुपा पा रहे थे। Google ने इस नेटवर्क से जुड़े डोमेन्स बंद कराए और प्रभावित ऐप्स को ब्लॉक करने के लिए Play Protect में बदलाव किए हैं।
  • हर साल नया Pixel फोन? Google भारत में लाया नई अपग्रेड स्कीम, जानें सब कुछ
    Google ने भारत में Pixel Upgrade Program की शुरुआत की है, जिसके तहत यूजर्स चुनिंदा Pixel स्मार्टफोन्स को 24 महीने के नो-कॉस्ट EMI प्लान पर खरीद सकते हैं। इस प्रोग्राम की शुरुआती EMI 3,333 रुपये प्रति माह रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स 9 EMI भरने के बाद और 15 EMI पूरी होने से पहले अपने फोन को नए एलिजिबल Pixel मॉडल में अपग्रेड कर सकते हैं। इस स्कीम में assured buyback और एक्सचेंज बोनस का भी फायदा मिलेगा। यह प्रोग्राम Cashify, Bajaj Finance और HDFC Bank के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।
  • Pixel 9 पर Rs 21 हजार से ज्यादा की छूट, स्मार्टवॉच और TWS पर बंपर डील, शुरू हुई Google End of Year Sale
    Google ने भारत में End of Year Sale 2025 की शुरुआत कर दी है, जिसमें Pixel स्मार्टफोन्स और दूसरे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold पर HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI के जरिए इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। वहीं, पुराने मॉडल Pixel 9 पर सबसे ज्यादा फायदा दिया जा रहा है, जो 79,999 रुपये की लॉन्च कीमत से घटकर 58,399 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा Pixel 9 Pro Fold, Pixel 9a, Pixel Watch 3 और Pixel Buds Pro 2 भी कम कीमत पर खरीदे जा सकते हैं। यह सेल 2 जनवरी 2026 तक चलेगी।
  • फ्री मोबाइल रिपेयर! Google ने अनाउंस किया नया प्रोग्राम, खराबी पाए जाने पर मिलेगा मुफ्त रिप्लेसमेंट
    Google ने Pixel 9 Pro, 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold के लिए Extended Repair Program की घोषणा की है, जिसमें योग्य डिवाइसेज को तीन साल तक फ्री डिस्प्ले रिपेयर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, कुछ यूनिट्स में वर्टिकल लाइन्स, स्क्रीन फ्लिकर और अन्य डिस्प्ले गड़बड़ियां देखी गई हैं। यह प्रोग्राम 8 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और रिपेयर Google वॉक-इन या अधिकृत सर्विस सेंटर्स के जरिए किए जाएंगे। पानी से डैमेज, क्रैक्ड ग्लास या कवर-ग्लास टूटने वाले फोन प्रोग्राम में शामिल नहीं किए जाएंगे। रिपेयर के बाद 90 दिनों की वारंटी भी दी जाएगी। यह स्कीम उपभोक्ता के सामान्य कानूनी अधिकारों को प्रभावित नहीं करती।
  • Samsung की Galaxy A07 के लॉन्च की तैयारी, MediaTek Helio G99 हो सकता है चिपसेट
    इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इसमें 720 × 1,600 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 और 6 GB का RAM हो सकता है। हालांकि, सैमसंग ने Galaxy A07 के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। हाल ही में कंपनी की रूस में वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट पेज को पब्लिश किया गया है।
  • Google के अगले महीने Pixel इवेंट में लॉन्च हो सकती है Pixel 10 सीरीज
    गूगल के Pixel 10 Pro में 6.3 इंच डिस्प्ले और Pixel 10 Pro XL में 6.8 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में LTPO पैनल 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। कंपनी के Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL में भी समान डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस लेवल था।
  • iPhone 16 के बाद इंडोनेशिया में पिक्‍सल स्‍मार्टफोन्‍स की सेल भी बंद, क्‍या है वजह? जानें
    इंडोनेशिया में उन स्‍मार्टफोन्‍स की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जो गूगल की पैरंट कंपनी अल्‍फाबेट ने बनाए हैं। कुछ दिनों पहले ही इस देश ने iPhone 16 की सेल पर भी बैन लगाया था। दरअसल, इंडोनेश‍िया में ऐसे नियम हैं, जिनके तहत देश में स्‍मार्टफोन बेचने वाली कंपनी को कम से कम 40 फीसदी पुर्जे स्‍थानीय स्‍तर पर मैन्‍युफैक्‍चरिंग करने होते हैं। गूगल ने नियम का पालन नहीं किया।

Google Smartphone News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »