Google Play India

Google Play India - ख़बरें

  • BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
    KRAFTON India ने BGMI Lite को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक Android यूजर्स के लिए गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त 2026 से Google Play Store पर शुरू होगा। BGMI Lite को भारत में 2026 के अंत तक लॉन्च किया जाना है और इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। मौजूदा BGMI खिलाड़ियों को नए गेम में जाने के लिए अपना अकाउंट ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। iOS यूजर्स के लिए उपलब्धता और प्री-रजिस्ट्रेशन की जानकारी बाद में दी जाएगी। KRAFTON ने गेम के दूसरे फीचर्स और तकनीकी जरूरतों की जानकारी अभी साझा नहीं की है।
  • Vivo V80 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
    Google Play Supported Devices पर Vivo V80 Lite 5G की मॉडल नंबर्स - V2576, V2643 और V2644 के साथ लिस्टिंग हुई है। इन मॉडल नंबर्स में से Vivo S2 से V2576 भी जुड़ा है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Vivo S2 को Vivo V80 Lite 5G के तौर पर पेश करने का संकेत मिल रहा है। अगर ऐसा होता है तो आगामी स्मार्टफोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस Vivo S2 के समान हो सकते हैं।
  • वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
    24 जून को वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि उनके Android फोन पर झटके महसूस होने से पहले ही Google का Earthquake Alert आ गया था। इसके बाद Android Earthquake Alerts System चर्चा में आ गया। यह सिस्टम Android फोन में मौजूद Accelerometer Sensor की मदद से शुरुआती कंपन का पता लगाता है। जब एक ही इलाके में कई फोन समान वाइब्रेशन रिकॉर्ड करते हैं, तो Google का सिस्टम उन्हें विश्लेषण कर संभावित भूकंप की पुष्टि करता है और प्रभावित यूजर्स को अलर्ट भेज देता है। भारत में यह सुविधा 2023 से उपलब्ध है।
  • Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
    भारत में Telegram पर लगाया गया अस्थायी बैन 22 जून की आधी रात को खत्म हो गया, जिसके बाद Google ने ऐप को Play Store पर दोबारा उपलब्ध करा दिया। सरकार ने NEET परीक्षा से जुड़े फर्जी पेपर्स, भ्रामक जानकारी और अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों को रोकने में विफल रहने के आरोप में प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की थी। 3 जून को अधिकारियों और Telegram प्रतिनिधियों के बीच बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था। हालांकि ऐप की वापसी हो गई है, लेकिन सरकार ने Telegram को उसका मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है।
  • रिलीज से पहले ही मिल जाएंगे WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स! ऑन करना होगा ये ऑप्शन
    WhatsApp ने Android यूजर्स के लिए बीटा फीचर्स तक पहुंच को आसान बनाने की दिशा में एक नया बदलाव शुरू किया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, अब कुछ नॉन-बीटा यूजर्स को भी ऐप के अंदर “Early access to features” का ऑप्शन दिख रहा है। इससे यूजर्स बिना Google Play Store के बीटा स्लॉट या थर्ड-पार्टी APK के बीटा फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यह रोलआउट फिलहाल लिमिटेड है और कुछ मामलों में टॉगल अपने आप ऑफ होने जैसी दिक्कतें भी सामने आई हैं। कंपनी की ओर से अभी बड़े रोलआउट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
  • 4 साल बाद स्मार्टफोन पर लौट आया BGMI और COD का सबसे तगड़ा राइवल गेम
    Epic Games और Google के बीच चार साल तक चले पेमेंट सिस्टम विवाद के बाद Fortnite आखिरकार अमेरिका में Google Play Store पर वापस आ गया है। अदालत के एंटीट्रस्ट फैसले ने Google को अपनी पॉलिसियों में बदलाव करने के लिए मजबूर किया, जिससे डेवलपर्स को बाहरी पेमेंट ऑप्शन देने की अनुमति मिली। इस फैसले का फायदा सीधे Fortnite को हुआ, जो अब अपनी शर्तों पर Play Store में उपलब्ध है।
  • डेस्क बुकिंग से लेकर कॉफी ऑर्डर तक, WeWork India का नया ऐप सब करेगा एक टैप में!
    WeWork India ने अपने वर्कस्पेस एक्सपीरियंस को अगले स्तर पर ले जाने के लिए नया मोबाइल ऐप पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह नया ऐप प्रोफेशनल्स और बिजनेस यूजर्स के लिए एक यूनिफाइड और इंट्यूटिव प्लेटफॉर्म लेकर आता है, जहां यूजर्स आसानी से वर्कस्पेस खोज सकते हैं, बुक कर सकते हैं, एक्सेस पा सकते हैं और WeWork की कम्युनिटी से जुड़ सकते हैं। यह ऐप सिर्फ मेंबर्स ही नहीं बल्कि नॉन-मेंबर्स को भी वर्कस्पेस सॉल्यूशंस तक आसान पहुंच देता है। इसे Google Play Store और Apple App Store के जरिए डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है।
  • सरकार ने Google से कहा, इस चीनी ऐप को प्ले स्टोर से हटाए, जानें क्या है मामला
    सरकार ने गूगल प्ले स्टोर से चीनी सोशल मीडिया ऐप Ablo हटाने के लिए कहा है। Google को लिखे अपने पत्र में, MeitY ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के सेक्शन 79 (3) (बी) का हवाला दिया। इस कानून के अंतर्गत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को सरकार द्वारा नोटिस जारी किए जाने पर भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने वाले किसी भी कंटेंट को तुरंत हटाना होता है।
  • भारत में 119 मोबाइल ऐप्स बैन, इनमें से कई ऐप्स चाइनीज; Google Play Store से अभी तक सिर्फ 15 हटाए गए
    एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार के ब्लॉकिंग ऑर्डर IT अधिनियम की धारा 69A के तहत जारी किए गए हैं, जो सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के मद्देनजर ऑनलाइन कंटेंट को बैन करने की पावर देता है। रिपोर्ट बताती है कि इस बैन लिस्ट में कुछ ऐप्स ऐसे भी हैं जो सिंगापुर, अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया से जुड़े हैं। हालांकि, अभी तक केवल 15 ऐप्स को Google Play Store से हटाया गया है, जबकि बाकी ऐप्स अब भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।
  • सस्‍ते फ्लिप स्‍मार्टफोन का इंतजार होगा खत्‍म, Motorola लाएगी Razr 50s!
    Motorola ने कुछ महीने पहले Razr 50 सीरीज को लॉन्‍च किया था और Motorola Razr 50 व Razr 50 Ultra मार्केट में उतारे थे। अब कंपनी Razr 50s को लॉन्‍च कर सकती है, जो उन लोगों के लिए एक ऑप्‍शन बनेगा, जिन्‍हें कम दाम में फ्लिप फोन की तलाश है। यह डिवाइस जापान में आ चुकी है, लेकिन ग्‍लाेबल मार्केट्स में इसे अभी पेश नहीं किया गया है।
  • Redmi 13 5G, Poco M6 Plus 5G को मिला Google Play सर्टिफिकेट, Snapdragon 4 Gen 2 चिप के साथ होंगे लॉन्च
    Redmi 13 5G का मॉडल नम्बर 2406ERN9CI मेंशन किया गया है। जबकि Poco M6 Plus 5G को मॉडल नम्बर 24066PC95I के साथ देखा गया है।
  • Samsung Galaxy M35 लॉन्च होगा 6000mAh बैटरी, 6GB रैम जैसे तगड़े फीचर्स के साथ!
    यह स्मार्टफोन 6GB रैम से लैस होगा। साथ ही बैटरी कैपिसिटी भी धांसू दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार Galaxy M35 में 6000mAh की विशाल बैटरी होगी।
  • Google Wallet प्ले स्टोर लिस्टिंग से मिला जल्द भारत में लॉन्च होने का संकेत, Google Pay के साथ होगा काम
    Google Wallet ऐप की लिस्टिंग देखी गई, जिसमें SBI, Air India और PVR Inox के साथ लोकल (स्थानीय) इंटीग्रेशन दिखाने वाले स्क्रीनशॉट थे।
  • Google से टक्‍कर! PhonePe ला रही प्‍ले स्‍टोर की तरह Indus Appstore, 21 फरवरी को लॉन्चिंग
    PhonePe Indus Appstore : इस ऐप स्‍टोर पर अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में ऐप लिस्‍टेड होंगे।
  • Vivo Y28 5G लॉन्च से पहले 4GB रैम, Dimensity 700 चिप के साथ Google Play Console पर हुआ लिस्ट! प्राइस भी लीक
    फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लिस्टेड है।

Google Play India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »