मंगलवार को आयोजित हुए 'गूगल फॉर इंडिया' इवेंट में दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने कई ऐसे फीचर के बारे में जानकारी दी जिन्हें खास भारतीय यूज़र के लिए तैयार किया गया है।
एक ऐसे ऐप के बारे में कल्पना करें जो आपको सिर्फ वो ख़बरें और रियर-टाइम अपडेट दिखाता है जिन्हें आप देखना चाहते हैं। गूगल ऐसा ही कर रही है और उम्मीद है कि यह फ़ीचर काम का साबित होगा।