Google Feed अब हिंदी में भी, एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर आया यह फीचर

एक ऐसे ऐप के बारे में कल्पना करें जो आपको सिर्फ वो ख़बरें और रियर-टाइम अपडेट दिखाता है जिन्हें आप देखना चाहते हैं। गूगल ऐसा ही कर रही है और उम्मीद है कि यह फ़ीचर काम का साबित होगा।

Google Feed अब हिंदी में भी, एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर आया यह फीचर
विज्ञापन
एक ऐसे ऐप के बारे में कल्पना करें जो आपको सिर्फ वो ख़बरें और रियर-टाइम अपडेट दिखाता है जिन्हें आप देखना चाहते हैं। गूगल कुछ ऐसा ही कर रही है और उम्मीद है कि यह फ़ीचर काम का साबित होगा। गूगल ऐप में पर्सनलाइज़्ड फीड को ग्लोबली उपलब्ध कराने के तहत, कंपनी ने शुक्रवार को यह फ़ीचर भारत में जारी कर दिया। स्थानीय बाज़ार के हिसाब से इस फ़ीचर को अतिरिक्त क्षमता के साथ जारी किया गया है।

कंपनी ने कहा कि आपकी न्यूज़ फीड में दिखने वाली जानकारी के अलावा अब उन मुद्दों के बारे में भी जानकारी मिलेगी जिनमें आपकी रुचि है। भारत में यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ऐप पर उपलब्ध है। बाकी जगह अभी सिर्फ एंड्रॉयड पर ही यह फ़ीचर मिलेगा। अगर आप न्यूज़ और अपडेट हिंदी में चाहते हैं तो कंपनी ने इस बात का भी ध्यान रखा है, यानी आपको हिंदी में भी फीड में जानकारी मिलेगी।

नया फ़ीचर गूगल नाउ का एक विस्तार है। गूगल ऐप पर जब यूज़र कोई वेब सर्च करते हैं तो सर्च रिज़ल्ट के एक टैब में हिंदी परिणाम भी दिखेंगे। हर सर्च रिजल्ट के लिए यूज़र को टॉपिक फॉलो करने का एक विकल्प मिलता है। यह टॉपिक एक नए फोलो बटन के जरिए दिखेगा।

यूज़र मूवीज़, स्पोर्ट्स टीम, अपने पसंदीदा ब्रांड और सेलिब्रिटीज़ को फॉलो कर सकते हैं। गूगल का कहना है कि किसी टॉपिक को फीड से अनफॉलो भी किया जा सकता है। फीड में गूगल यूज़र के इंटरेक्शन के हिसाब से उनके द्वारा चुने गए मुद्दों के हिसाब से ट्रेडिंग टॉपिक भी दिखेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Now, India, Hindi, Android, iOS
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »