• होम
  • google
  • ख़बरें
  • Google Feed अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी, Google Go यूज़र सुन पाएंगे वेबपेज को

Google Feed अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी, Google Go यूज़र सुन पाएंगे वेबपेज को

मंगलवार को आयोजित हुए 'गूगल फॉर इंडिया' इवेंट में दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने कई ऐसे फीचर के बारे में जानकारी दी जिन्हें खास भारतीय यूज़र के लिए तैयार किया गया है।

Google Feed अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी, Google Go यूज़र सुन पाएंगे वेबपेज को
ख़ास बातें
  • Google ने दो नए फीचर पेश किए- बाइलिंगुअल न्यूज फीड और ऑडियो प्लेबैक
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से Google Go यूज़र वेबपेज को सुन पाएंगे
  • सर्च फीड में अब आपकी पसंद के न्यूज़ अंग्रेजी और हिंदी में दिखेंगे
विज्ञापन
मंगलवार को आयोजित हुए 'गूगल फॉर इंडिया' इवेंट में दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने कई ऐसे फीचर के बारे में जानकारी दी जिन्हें खास भारतीय यूज़र के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने प्रोजेक्ट गूगल नवलेखा का ऐलान किया। तेज़ का नाम बदलकर Google Pay कर दिया गया। इसके अलावा गूगल गो और एंड्रॉयड (गो एडिशन) के लिए भी कई फीचर का ऐलान किया गया। इनमें से सबसे अहम ऐलान गूगल गो यूज़र के लिए था। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से Google Go यूज़र वेबपेज को सुन पाएंगे। इस बीच Google ने यह भी जानकारी दी कि Samsung जल्द ही भारतीय मार्केट में अपने पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी जिससे बीते हफ्ते ही पर्दा उठाया गया था।

Google ने दो नए फीचर पेश किए- बाइलिंगुअल न्यूज फीड और ऑडियो प्लेबैक। Google ने ऐलान किया है कि गूगल फीड अब अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी आएगा। यह जल्द ही Google Go प्लेटफॉर्म पर भी आएगा। गूगल इंडिया और साउथ ईस्ट एशिया के वाइस प्रेसिडेंट राजन आनंदन ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "सर्च फीड में अब आपकी पसंद के न्यूज़ अंग्रेजी और हिंदी में दिखेंगे। ऐसा एआई लर्निग से संभव होगा जो जान लेगा कि आपको किस तरह की खबरें पसंद हैं।" याद रहे कि गूगल ने बीते साल जुलाई में मोबाइल फोन पर अपने सर्च ऐप को पूरी तरह से बदलने की जानकारी दी थी। ऐसा अमेरिका के लिए किया गया था। नए फीचर को 'Google Feed' का नाम मिला था। कंपनी ने कहा था कि इसे आने वाले हफ्तों में दूसरे देशों में उपलब्ध कराया जाएगा।

दूसरी तरफ, ऑडियो प्लेबैक भी नया फीचर है जो गूगल गो पर आने वाला है। इसकी मदद से यूज़र वेबपेज को सुन पाएंगे। गूगल का कहना है कि नया फीचर नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और स्पीच सिनथेसिस एआई की मदद से काम करता है। यह 28 भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। हिंदी, बंगाली, मलयालम, मराठी और तमिल जैसी भाषाओं के लिए सपोर्ट है। यह 2जी नेटवर्क पर भी काम करेगा। इसके अतिरिक्त Google ने बताया कि एआई यह तय करेगा कि वेबपेज के किस हिस्से को पढ़ा जाए और किसे नहीं।

Google ने यह भी बताया कि Micromax, Lava, Nokia और Transsion जैसे भारतीय ब्रांड एंड्रॉयड (गो एडिशन) स्मार्टफोन बना रहे हैं। जिनकी कीमत ऐसी होगी कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »