Flash Ai

Flash Ai - ख़बरें

  • 70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च
    Google ने Gemini 3.1 Flash TTS नाम का नया टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल पेश किया है, जो बेहतर स्पीच क्वालिटी और कंट्रोल ऑफर करता है। यह मॉडल Gemini 3 Pro पर आधारित है और 70 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें ऑडियो टैग्स, मल्टी-स्पीकर सपोर्ट और सीन डायरेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डेवलपर्स इसे Google AI Studio और Gemini API के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि एंटरप्राइज यूजर्स के लिए यह Vertex AI पर उपलब्ध है। सिक्योरिटी के लिए इसमें SynthID वॉटरमार्किंग भी दी गई है।
  • AI में Google की नई छलांग! तेज और स्मार्ट Gemini 3 Flash एआई मॉडल किया लॉन्च, जानें इसमें क्या है खास
    Gemini 3 Flash को गूगल ने लेटेस्ट एआई मॉडल के रूप में पेश कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एक नई छलांग दे दी है। कंपनी का नया एआई मॉडल कई मायनों में पुराने एआई मॉडल्स से बेहतर बताया गया है। कंपनी ने Gemini ऐप का डिफॉल्ट मॉडल बना दिया है। यानी ऐप सर्च अब इसी के माध्यम से होगी।
  • सोशल मीडिया पर Nano Banana फोटो ट्रेंड ने मचाया तहलका, मुख्यमंत्री भी नहीं रहे पीछे, ऐसे बनाएं अपनी 3D फिगरिन्स फोटो
    इंटरनेट पर नया AI ट्रेंड Nano Banana वायरल हो रहा है, जिसमें 3D डिजिटल फिगरिन्स हैं। यह Google के Gemini पर बेस्ड है। इस ट्रेंड में यूजर्स सिर्फ एक फोटो और एक छोटे से टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए अपनी, सेलिब्रिटिज या पालतू जानवरों की हायपर रिएलिस्टिक 3D फिगरिन्स तैयार कर रहे हैं। इस ट्रेंड के लिए आपको बस एक फोटो अपलोड करनी है और Gemini प्लेटफॉर्म पर दिए गए प्रॉम्प्ट का उपयोग करना है।
  • सुंदर पिचाई ने शेयर किए 3 केले, निकला Google का नया AI टूल! जानिए क्या है Nano Banana?
    सुंदर पिचाई के 3 केले पोस्ट करने के बाद आखिरकार Google ने “Nano Banana” AI टूल का राज खोल दिया है। Gemini 2.5 Flash Image अपडेट के साथ लॉन्च हुआ यह टूल फोटो एडिटिंग और AI इमेज जनरेशन की बड़ी समस्याओं को हल करने का दावा करता है। सबसे खास फीचर है कि बार-बार एडिट करने के बाद भी चेहरा या ऑब्जेक्ट खराब नहीं होंगे। यह कंटेंट क्रिएटर्स, डिजाइनर्स और सोशल मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। मार्केट में इसका मुकाबला सीधे Photoshop और Canva जैसे प्लेटफॉर्म्स से होगा।
  • Google का Gemini 2.O अब सब कर पाएंगे इस्तेमाल, पहले से एडवांस्ड हुआ AI टूल
    Google ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल Gemini 2.O को अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया है। कंपनी ने इसी के साथ एक नया AI मॉडल और पेश किया है। यह नया मॉडल यूजर्स के कई कामों को आसान बनाने की क्षमता रखता है। Gemini 2.O के कंपनी ने तीन वर्जन पेश किए हैं। ये तीनों ही वर्जन अलग-अलग यूजर्स के लिए उपयोगी हैं।
  • Gemini 2.0 Launched : गूगल का AI हुआ और एडवांस, खुद से ले सकेगा फैसले!
    गूगल ने उसके जेनरेटिव आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट जेमिनी का नया वर्जन जेमिनी 2.0 अनवील किया है। दावा है कि यह पहले से सटीक एआई असिस्‍टेंट है। करीब 10 महीने पहले कंपनी Gemini 1.5 मॉडल लाई थी और अब उसे अपग्रेड किया गया है। फ‍िलहाल के लिए गूगल Gemini 2.0 Flash की रिलीज कर रही है, जो एक्‍सपेरिमेंटल प्रिव्‍यू के लिए है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »