Ev News India

Ev News India - ख़बरें

  • ट्रैफिक में थकान होगी कम! Ather 450X को अपडेट के जरिए मिला नया क्रूज फीचर
    Ather Energy ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X के लिए नया OTA सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट किया है। इस अपडेट के जरिए स्कूटर में Infinite Cruise नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जिसे खास तौर पर भारतीय शहरों के ट्रैफिक को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर बार-बार ब्रेक और एक्सीलेरेशन के बावजूद एक्टिव रहता है, जिससे सिटी राइडिंग कम थकाऊ बनती है। यह अपडेट 2025 के बाद खरीदे गए हजारों स्कूटर्स में उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • CES 2026: ग्लोबल मंच में भारतीय EV ब्रांड का दमखम! अब बिना रेयर अर्थ चलेगी इलेक्ट्रिक बाइक
    भारत की EV इंडस्ट्री में एक अहम टेक्नोलॉजी साझेदारी सामने आई है। Niron Magnetics और MATTER ने CES 2026 में रेयर-अर्थ-फ्री इलेक्ट्रिक मोटर टेक्नोलॉजी का प्रोटोटाइप पेश किया है। इस कोलैबोरेशन के तहत Iron Nitride मैग्नेट और Variable Flux Motor डिजाइन को इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के लिए एक्सप्लोर किया जा रहा है। कंपनियों के मुताबिक, यह टेक्नोलॉजी बेहतर टॉर्क डिलीवरी, एफिशिएंसी और राइडिंग रेंज देने में मदद कर सकती है। इसका मकसद रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर निर्भरता कम करना और भारत की EV टेक्नोलॉजी को ज्यादा आत्मनिर्भर बनाना है।
  • Hero MotoCorp ने Ola Electric को पीछे छोड़ा, Bajaj दूसरे नंबर पर, जानें कौन रहा टॉप पर?
    FADA की नवंबर 2025 EV टू-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट बताती है कि कुल 1.16 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक रजिस्टर्ड हुए, जो अक्टूबर की तुलना में लगभग 19% कम हैं। TVS Motor 30,347 यूनिट्स के साथ नंबर-1 पर रहा, जबकि Bajaj Auto ने 25,565 यूनिट्स बेचे। Ather को MoM गिरावट का सामना करना पड़ा, लेकिन YoY ग्रोथ मजबूत रही। Hero MotoCorp ने 12,213 यूनिट्स बेचकर इस बार Ola Electric को पीछे छोड़ दिया, जिसकी सेल्स लगातार गिरावट में हैं और YoY आधार पर 71% की भारी कमी दर्ज की गई। कुल मार्केट शेयर 4.6% पर स्थिर है।
  • भारत में एंट्री के लिए तैयार Elon Musk की टेस्ला, 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा शोरूम!
    कंपनी का पहला शोरूम मुंबई में 15 जुलाई को शुरू होगा। देश में पिछले कुछ वर्षों से टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू करने का प्रयास कर रही थी। कंपनी का अगला शोरूम राजधानी दिल्ली में शुरू किया जा सकता है। देश में टेस्ला के Model Y की शुरुआत में बिक्री की जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार का इम्पोर्ट टेस्ला की चीन में शंघाई की गीगाफैक्टरी से किया जाएगा।
  • भारत की सड़कों पर दौड़ रहे कितने इलेक्ट्रिक टू वीलर्स? सरकार ने बताए आंकड़े, जानें
    देश में रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक टू वीलर्स की संख्या अब 28 लाख 55 हजार 15 हो गई है, जबकि इलेक्ट्रिक फोर वीलर वीकल्‍स की संख्या 4 दिसंबर तक 2 लाख 57 हजार 169 हो गई है। यह जानकारी हाल ही में संसद में दी गई। भारी उद्योग और इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने यह जानकारी दी।
  • EV के मुकाबले हाइब्रिड गाड़‍ियां पसंद कर रहे भारतीय, नंबर-1 पर पेट्रोल कारें
    भारत में 10 में से 8 से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की तुलना में हाइब्रिड वीकल्‍स को ज्यादा पसंद करते हैं। एक सर्वे में यह जानकारी सामने आई है कि इंडियन कंस्‍यूमर प्रीमियम मॉडल ज्यादा पसंद करते हैं। ग्रांट थॉर्नटन भारत के सर्वे में बताया गया है कि 40 फीसदी लोग अब हाइब्रिड वीकल्‍स को प्राथमिकता देते हैं, जबकि सिर्फ 17 फीसदी ही EV को प्राथमिकता देते हैं। लगभग 34 फीसदी अभी भी पेट्रोल वीकल्‍स खरीदना पसंद करते हैं।
  • 300 km रेंज वाली MG इलेक्ट्रिक कार भारत में 10 लाख से कम कीमत में होगी लॉन्च! Tata Tiago EV को देगी टक्कर
    इंडोनेशिया में Air EV कार दो रेंज ऑप्शन में उपलब्ध है। इसका स्टैंडर्ड रेंज वर्जन 200 km की रेंज देने का दावा करता है, जबकि एक्सटेंडेड रेंज मॉडल 300 km की रेंज का दावा करता है।
  • 452 Km रेंज वाली MG ZS EV इलेक्ट्रिक कार बन रही है भारतीयों की पसंद, 2021 में बढ़ी 145% सेल
    Tata Nexon EV पर सरकार की सब्सिडी लागू होती है, जिससे इस कार की कीमत काफी कम हो जाती है। वहीं, ZS EV सरकार की FAME II सब्सिडी के अधीन नहीं आती है।

Ev News India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »