200MP कैमरा वाला Vivo फोन मिल रहा 8 हजार से ज्यादा सस्ता, देखें क्या है डील
अमेजन पर Vivo X200 Pro पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। X200 Pro का 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 86,899 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि दिसंबर 2024 में 94,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 70 हजार रुपये कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।