Developer News

Developer News - ख़बरें

  • 70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च
    Google ने Gemini 3.1 Flash TTS नाम का नया टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल पेश किया है, जो बेहतर स्पीच क्वालिटी और कंट्रोल ऑफर करता है। यह मॉडल Gemini 3 Pro पर आधारित है और 70 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें ऑडियो टैग्स, मल्टी-स्पीकर सपोर्ट और सीन डायरेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डेवलपर्स इसे Google AI Studio और Gemini API के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि एंटरप्राइज यूजर्स के लिए यह Vertex AI पर उपलब्ध है। सिक्योरिटी के लिए इसमें SynthID वॉटरमार्किंग भी दी गई है।
  • Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट की डेट अनाउंस, AI और Android पर रहेगा फोकस
    Google ने अपने डेवलपर इवेंट Google I O 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 19 और 20 मई को आयोजित होगा। इस इवेंट में AI, Android, Chrome और Cloud प्लेटफॉर्म्स से जुड़े नए अपडेट्स पेश किए जाएंगे। कंपनी इस बार “agentic coding” पर खास ध्यान दे रही है, जिसमें AI की मदद से कोडिंग प्रोसेस को ऑटोमेट करने वाले टूल्स दिखाए जाएंगे। इवेंट में Google Keynote और Developer Keynote के अलावा कई टेक्निकल सेशन्स भी होंगे। इसके बाद 21 मई को ऑन-डिमांड सेशन्स और कोडलैब्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
    San Francisco में “Stop the AI Race” नाम के ग्रुप ने AI कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने Anthropic, OpenAI और xAI के दफ्तरों के बाहर इकट्ठा होकर एडवांस्ड AI डेवलपमेंट पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि फ्रंटियर AI सिस्टम्स भविष्य में गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं। यह प्रदर्शन ऐसे समय पर हुआ है जब अमेरिका में AI रेगुलेशन को लेकर बहस तेज है और व्हाइट हाउस ने हाल ही में AI पॉलिसी के लिए एक फ्रेमवर्क पेश किया है। इस मुद्दे पर टेक एक्सपर्ट्स और नेताओं के बीच भी अलग-अलग राय सामने आ रही है।
  • WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
    Apple ने WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जो 8 जून से 12 जून तक आयोजित होगा। कंपनी के मुताबिक इवेंट की शुरुआत 8 जून को कीनोट से होगी, जिसमें नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश किए जाएंगे। इस बार iOS 27, macOS 27, iPadOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 जैसे वर्जन पेश किए जाने की उम्मीद है। हाल के वर्षों में WWDC का फोकस हार्डवेयर के बजाय सॉफ्टवेयर और Apple Intelligence पर रहा है। इवेंट में डेवलपर्स के लिए खास सेशंस और स्टूडेंट्स के लिए Swift Challenge भी आयोजित किया जाएगा।
  • आपका WhatsApp डेटा खतरे में? 56 हजार डाउनलोड्स के बाद खुला राज, एक्सपर्ट ने दी सलाह
    npm रजिस्ट्री पर मौजूद एक खतरनाक पैकेज ने खुद को WhatsApp Web API लाइब्रेरी बताकर हजारों डेवलपर्स को निशाना बनाया है। lotusbail नाम का यह पैकेज पिछले छह महीनों से उपलब्ध था और अब तक 56 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, यह पैकेज WhatsApp के मैसेज, कॉन्टैक्ट्स और ऑथेंटिकेशन टोकन चोरी कर सकता है और अटैकर के डिवाइस को अकाउंट से लिंक कर देता है। डेवलपर्स को इसे तुरंत हटाने की सलाह दी गई है।
  • चीन-अमेरिका की उड़ेगी नींद! भारत ने तैयार किया देश का पहला स्वदेशी 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर
    भारत ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए DHRUV64 माइक्रोप्रोसेसर को विकसित किया है। यह देश का पहला स्वदेशी 1.0GHz, 64-बिट डुअल-कोर प्रोसेसर है, जिसे C-DAC ने Microprocessor Development Programme के तहत तैयार किया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, DHRUV64 को स्ट्रैटेजिक और कमर्शियल दोनों इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। यह 5G, ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और IoT जैसे सेक्टर्स को सपोर्ट कर सकता है। इस उपलब्धि से भारत की विदेशी माइक्रोप्रोसेसरों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।
  • Xiaomi देगी क्‍वॉलकॉम और मीडियाटेक को झटका! डेवलप कर रही स्‍मार्टफोन प्रोसेसर
    शाओमी (Xiaomi) अब स्‍मार्टफोन्‍स के लिए प्रोसेसर डेवलप करने में जुटी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, क्‍वॉलकॉम और मीडियाटेक पर निर्भरता कम करने के लिए शाओमी अपना खुद को प्रोसेसर डेवलप कर रही है। हालांकि ऐसा करने वाली वह पहली नहीं है। सैमसंग, हुवावे जैसी कंपनियां प्रोसेसर डेवलप करती रही हैं। सैमसंग, एक्सिनॉस चिपसेट बनाती है, जबकि हुवावे बहुत पहले से किर‍िन प्रोसेसर बना रही है।
  • दिल्‍ली के ऐप डेवलपर ने खरीदा jiohotstar डोमेन, बेचने के लिए रिलायंस के सामने रखी यह शर्त
    रिलायंस के वायकॉम18 और डिज्नी+ हॉटस्टार का विलय इस साल की सबसे बड़ी डील्‍स में से एक है। अब दिल्‍ली के एक ऐप डेवलपर ने इस मर्जर में अपने लिए उम्‍मीद की किरण खोजी है। उसने jiohotstar.com नाम से डोमेन खरीदा है। उसे लगता है कि मर्जर के बाद जब जियो और हॉटस्‍टार एक हो जाएंगे, तो इस डोमेन के लिए उससे कॉन्‍टैक्‍ट करेंगे। इसके बदले वह कैंब्रिज में पढ़ाई का खर्च उठाने की मांग कर रहा है।
  • Google का Android 15 रिलीज, आपके स्‍मार्टफोन में कब तक आएगा नया OS? जानें
    Google ने डेवलपर्स के लिए अपने लेटेस्‍ट ऑपरेटिंग सिस्‍टम Android 15 को रिलीज कर दिया है। यह कई महीनों से बीटा टेस्टिंग के दौर में था। गूगल ने कन्‍फर्म किया है कि आने वाले हफ्तों में इसका रोलआउट शुरू हो जाएगा। सबसे पहले Google Pixel स्मार्टफोन में यह आएगा। लेटेस्‍ट एंड्रॉयड में ऐप एक्‍सपीरियंस को और बेहतर बनाने नए तरीके दिए गए हैं।
  • 480 डिग्री तापमान में भी ना पिघलने वाली बैटरी देख लीजिए, जानें कहां काम आएंगी
    एडवांस्‍ड थर्मल बैटरी (ATB) नाम की कंपनी के साथ मिलकर नासा ऐसे बैटरी सिस्‍टम को डेवलप कर रही है, जो शुक्र ग्रह का ‘जानलेवा’ तापमान झेल जाए।
  • 52.5 करोड़ साल पुराने समुद्री कीड़े का दिमाग देखकर वैज्ञानिक हैरान, बोले- अभी तक नहीं मिला था ऐसा कुछ
    शोधकर्ताओं ने पाया कि इनका सेरिब्रल ग्राउंड पैटर्न 52.5 करोड़ सालों से अब तक वैसा ही चला आ रहा है। यानि कि दिमाग की संरचना में वैसी ही जीन्स की कॉम्बिनेशन 52.5 करोड़ साल पहले भी मौजूद था।
  • वैज्ञानिकों ने बनाया हाईटेक Face Mask, 10 मिनट में बता देगा आपके आसपास कोरोना वायरस तो नहीं
    यह फेस मास्‍क हवा में मौजूद सामान्य श्वसन वायरस, जैसे- इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 का पता लगा सकता है। अगर हवा में वायरस है, तो मास्‍क 10 मिनट में अपने यूजर्स के मोबाइल पर जानकारी भेज सकता है।
  • कैसे डेवलप होती हैं बौनी आकाशगंगाएं, भारतीय वैज्ञानिकों ने लगाया पता
    भारत की पहली स्‍पेस ऑब्‍जर्वेट्री एस्ट्रोसैट (Astrosat) का उपयोग करते हुए IUCAA पुणे के खगोल भौतिकीविदों ने यह पता लगाया है।
  • सरकार का 'चैलेंज', बनाओ Zoom जैसा ऐप और पाओ 1 करोड़ रुपये
    इस ऐप चैलेंज के रिजल्ट की घोषणा 29 जुलाई को सरकार द्वारा की जाएगी। जीतने वाली टीम को 1 करोड़ की इनामी राशि दी जाएगी। वहीं, इस ऐप को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा प्रमाणित किया जाएगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »