DART Mission : डबल एस्टरॉयड रीडायरेक्शन टेस्ट (DART) स्पेसक्राफ्ट जब डिमोर्फोस एस्टरॉयड से टकराया, उसके बाद डिमोर्फोस से निकला मलबा हजारों मील तक फैल गया।
DART मिशन : इस टक्कर से अमेरिकी स्पेस एजेंसी यह परीक्षण करना चाहती है कि भविष्य में पृथ्वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक एस्टरॉयड्स को रास्ते से हटाने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
26 सितंबर को DART स्पेसक्राफ्ट जानबूझकर डिमोर्फोस में दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। डिमोर्फोस एक छोटा एस्टरॉयड सैटेलाइट है जिसे साल 2003 में खोजा गया था। यह एस्टरॉयड डिडिमोस का एक चंद्रमा है।