Cyber Security Warning

Cyber Security Warning - ख़बरें

  • Google Chrome चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए! हैक हो सकता है सिस्टम, तुरंत करें ये काम
    सरकार की साइबर एजेंसी CERT-In ने Google Chrome यूजर्स के लिए हाई सीवेरिटी चेतावनी जारी की है। एडवाइजरी में बताया गया है कि Chrome के पुराने वर्जन में गंभीर “Use After Free” खामी पाई गई है, जिससे हैकर्स टारगेट सिस्टम पर मनमाना कोड चला सकते हैं। यदि ब्राउजर Linux पर 144.0.7559.75 या Windows/Mac पर 145.0.7632.75/76 से पुराना है, तो जोखिम बढ़ सकता है। एजेंसी ने यूजर्स को तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने की सलाह दी है, ताकि डेटा चोरी और मालवेयर हमलों से बचा जा सके।
  • OTP ठगी रोकने के लिए Airtel का AI एक्शन, कॉल के वक्त तुरंत मिलेगा फ्रॉड वार्निंग अलर्ट!
    Airtel ने OTP आधारित बैंकिंग फ्रॉड से निपटने के लिए नया AI Fraud Alert सिस्टम पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर नेटवर्क लेवल पर काम करता है और संभावित जोखिम वाली कॉल के दौरान ग्राहक को रियल टाइम अलर्ट देता है। अगर बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़ा OTP संदिग्ध स्थिति में डिटेक्ट होता है, तो यूजर को चेतावनी दी जाएगी। Airtel का दावा है कि इस AI आधारित समाधान को व्यापक ट्रायल में परखा गया है। फिलहाल यह फीचर हरियाणा में लाइव है और अगले दो हफ्तों में देशभर में रोलआउट किया जाएगा।
  • Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
    भारत सरकार ने Mozilla Firefox और Thunderbird यूजर्स के लिए एक अहम साइबर सिक्योरिटी चेतावनी जारी की है। CERT-In के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स में कई हाई-सीवेरिटी कमजोरियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर साइबर हमलावर यूजर्स के डेटा और प्राइवेसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जनवरी 2026 की सिक्योरिटी बुलेटिन में कहा गया है कि खास वेब कंटेंट या लिंक के जरिए इन खामियों को रिमोट तरीके से एक्सप्लॉइट किया जा सकता है। सरकार और Mozilla ने यूजर्स को तुरंत लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करने की सलाह दी है।
  • CBI ने 117 करोड़ रुपये के सायबर फ्रॉड के मामलों में दिल्ली-एनसीआर में मारे छापे
    मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के सायबर क्राइम कोऑर्डिनेशन (I4C) की ओर से एक शिकायत के आधार पर दायर किए गए मामले की जांच के दौरान ये छापे मारे गए हैं। इसमें आरोप लगाया गया था कि अज्ञात सायबर अपराधियों और संदिग्ध विदेशी अपराधियों ने व्यवस्थित तरीके से सायबर फ्रॉड किए हैं। विदेश से अपना नेटवर्क चलाने वाले जालसाज वेबसाइट्स और वॉट्सऐप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए फ्रॉड कर रहे हैं।
  • Delhi Police Warning : कई अकाउंट्स के लिए एक पासवर्ड क्‍यों? दिल्‍ली पुलिस ने दी यह चेतावनी
    Delhi Police Warning : दिल्‍ली पुलिस ने कहा है कि इंटरनेट यूजर्स कई अकाउंट्स के लिए एक ही पासवर्ड इस्‍तेमाल ना करें।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »