Consumer News

Consumer News - ख़बरें

  • ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने Dark Patterns के इस्तेमाल को लेकर Zepto, BookMyShow, IndiGo, Physics Wallah समेत 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की है। सरकार के मुताबिक, कुछ कंपनियां ग्राहकों से छिपे हुए शुल्क वसूलने, पहले से डोनेशन या मेंबरशिप जोड़ने और भ्रामक मैसेज दिखाने जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर रही थीं। इन्हें Drip Pricing, Basket Sneaking और Confirm Shaming जैसे Dark Patterns की श्रेणी में रखा गया। सरकार ने बताया कि 2023 में जारी गाइडलाइंस के तहत अब तक करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।
  • चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
    Portronics ने भारतीय बाजार में Tornado Plus Wireless High-Speed Air Duster पेश किया है। कंपनी के अनुसार, इसमें 160W ब्रशलेस मोटर दी गई है, जो 130,000 RPM तक की एयर स्पीड प्रदान करती है। डिवाइस में तीन एडजस्टेबल स्पीड मोड, ड्यूल 3000mAh बैटरी, USB Type-C फास्ट चार्जिंग और कई इंटरचेंजेबल नोजल अटैचमेंट्स मिलते हैं। इसका इस्तेमाल लैपटॉप, कीबोर्ड, CPU, कैमरा, गेमिंग कंसोल और कार इंटीरियर की सफाई के लिए किया जा सकता है। Tornado Plus की लॉन्च कीमत 2,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी MRP 3,999 रुपये है।
  • फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
    Samsung ने अमेरिका में अपना पहला Samsung Galaxy Card लॉन्च किया है। यह Visa नेटवर्क पर आधारित क्रेडिट कार्ड है, जिसे Barclays US Consumer Bank जारी करेगा। कार्ड के जरिए Samsung से खरीदारी करने पर 5% तक कैशबैक, Samsung Wallet से पेमेंट पर 3% और स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर 2% कैश रिवॉर्ड मिलेगा। बाकी सभी योग्य खरीदारी पर 1% कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा, शुरुआती 90 दिनों में 2,000 डॉलर खर्च करने वाले ग्राहकों को 200 डॉलर का बोनस कैश रिवॉर्ड भी मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसे केवल अमेरिकी बाजार में पेश किया है।
  • Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
    Portronics ने भारतीय बाजार में अपना नया Pure Sound Pro X2 होम थिएटर सिस्टम लॉन्च किया है। यह 5.1-Channel ऑडियो सेटअप और 150W साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसमें Soundbar, Wired Subwoofer और दो Satellite Speakers दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, HDMI (ARC), Optical, USB और AUX जैसे विकल्प मिलते हैं। यूजर्स Music, Movie, News और Night समेत चार EQ मोड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने इसका MRP 9,999 रुपये रखा है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • फोन रिपेयर के नाम पर 16 हजार का बिल, यूजर ने AI की मदद से 1,450 में कर दिया ठीक!
    एक X यूजर का अनुभव सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें स्मार्टफोन रिपेयर को लेकर ऑफिशियल सर्विस सेंटर्स की डायग्नोसिस प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। यूजर के फोन के लिए सर्विस सेंटर ने 16,000 रुपये का अनुमान दिया था, जबकि AI टूल Gemini की सलाह पर लोकल रिपेयर शॉप से वही समस्या सिर्फ 1,450 रुपये में ठीक हो गई। यह मामला दिखाता है कि हर तकनीकी खराबी में महंगा रिप्लेसमेंट जरूरी नहीं होता। ऐसे में रिपेयर से पहले सही जानकारी और सेकेंड ओपिनियन लेना यूजर्स के लिए अहम साबित हो सकता है।

Consumer News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »