Charger Launch

Charger Launch - ख़बरें

  • Stuffcool का नया टेबल लैंप एक साथ चार्ज करेगा आपका फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स, भारत में लॉन्च
    Stuffcool ने भारतीय बाजार में अपना नया Lumo 4-in-1 वायरलेस चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है। यह डिवाइस खासतौर पर Apple यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें Qi2 सर्टिफाइड 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, Apple Watch और AirPods के लिए अलग चार्जिंग मॉड्यूल दिए गए हैं। Lumo में RGB एम्बिएंट लाइट, टच कंट्रोल, एडजस्टेबल फोन स्टैंड और प्रीमियम एल्यूमिनियम डिजाइन मिलता है। कंपनी बॉक्स में 30W फास्ट चार्जर और USB Type-C केबल भी दे रही है। यह प्रोडक्ट फिलहाल Stuffcool की वेबसाइट और Amazon India पर उपलब्ध है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
    Xiaomi ने चीन में अपने नए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल 22.5W फास्ट चार्जिंग, इनबिल्ट USB Type-C केबल और USB Type-A व USB Type-C पोर्ट्स के साथ आते हैं। कंपनी ने इनमें PD 3.0, QC 3.0, PPS, AFC और SCP जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया है। 10,000mAh मॉडल में बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे यूजर्स बैटरी की स्थिति और चार्जिंग हिस्ट्री देख सकते हैं। दोनों पावर बैंक एयर ट्रैवल के लिए तय बैटरी सीमा के भीतर आते हैं और कई सुरक्षा फीचर्स से लैस हैं।
  • फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
    URBN ने भारत में नया Slate Qi2 MagTag Power Bank लॉन्च कर दिया है। यह 10,000mAh क्षमता वाला मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक है, जिसमें Qi2 सर्टिफाइड 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह पावर बैंक कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स को करीब 45 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसमें 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, स्मार्ट LED डिस्प्ले और मजबूत मैग्नेटिक स्नैप-ऑन डिजाइन दिया गया है। URBN Slate को भारत में 2,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह Amazon पर उपलब्ध है।
  • OnePlus ने इंडिया में लॉन्च किया 100W GaN चार्जर, 2 डिवाइस को करेगा एक साथ चार्ज
    OnePlus ने भारत में SUPERVOOC 100W Dual Ports GaN Power Adapter Lite लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। यह चार्जर USB-A और Type-C पोर्ट के साथ आता है और एक साथ दो डिवाइस चार्ज कर सकता है। इसमें SUPERVOOC, PD 3.0, PPS और Quick Charge जैसे कई स्टैंडर्ड्स का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह चार्जर 100W तक आउटपुट और लगभग 90 प्रतिशत कन्वर्जन एफिशिएंसी देता है।
  • एक चार्जर से लैपटॉप, फोन, टैबलेट सब चार्ज! Stuffcool Zeno 100W चार्जिंग स्टेशन भारत में लॉन्च
    Stuffcool ने भारत में Zeno 100W डेस्कटॉप चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है, जिसे मल्टी-डिवाइस चार्जिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस 100W तक का टोटल आउटपुट देता है और एक साथ लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य गैजेट्स को चार्ज कर सकता है। इसमें 2 USB Type-C पोर्ट, 1 USB-A पोर्ट और एक बिल्ट-इन रिट्रैक्टेबल Type-C केबल दी गई है। यह PD 3.0, PPS और Samsung Super Fast Charging 2.0 सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को फास्ट और स्मार्ट चार्जिंग का अनुभव मिल सकता है।
  • पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
    Ugreen ने MagFlow Air Qi2 अल्ट्रा-स्लिम मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है, जो 10,000mAh बैटरी और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह डिवाइस 30W टू-वे फास्ट चार्जिंग और इनबिल्ट USB-C केबल के साथ पेश किया गया है, जिससे यूजर्स वायरलेस और वायर्ड दोनों तरीके से चार्ज कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक iPhone सीरीज के साथ कम्पैटिबल है और मैग्नेटिक अलाइनमेंट के जरिए चार्जिंग को आसान बनाता है। इसका स्लिम डिजाइन और हल्का वजन इसे कैरी करने में सुविधाजनक बनाता है।
  • फोन से पतला पावर बैंक! Xiaomi के नए UltraThin Magnetic Power Bank में वायरलेस चार्जिंग भी, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने UltraThin Magnetic Power Bank की उपलब्धता को एशिया के बाहर यूरोप के बाजारों तक बढ़ा दिया है। यह मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक पहले जापान में पेश किया गया था और अब यूरोप के कई देशों में उपलब्ध हो रहा है। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक सिर्फ 6mm मोटा है और इसका वजन 98 ग्राम है, जिससे यह डेली यूज के लिए आसान एक्सेसरी बन जाता है। इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो वायरलेस और वायर्ड दोनों चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • U&i ने भारत में लॉन्च किए ईयरफोन्स, पावर बैंक और हाई-पावर चार्जर, कीमत Rs 349 से शुरू
    U&i ने भारत में अपने ऑडियो और चार्जिंग प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। नई रेंज में वायरलेस नेकबैंड्स, TWS ईयरबड्स, 20,000mAh पावरबैंक और हाई-पावर चार्जिंग सॉल्यूशन्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, ये प्रोडक्ट्स रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं और किफायती कीमत पर भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने पर फोकस करते हैं। नई U&i रेंज ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी, जहां कीमतें 349 रुपये से शुरू होकर 1,049 रुपये तक जाती हैं।
  • OnePlus के Magnetic Case और AirVOOC 50W Magnetic चार्जर भारत में लॉन्च, Apple MagSafe को देंगे टक्कर!
    OnePlus ने OnePlus 13 सीरीज के साथ OnePlus 13 Magnetic Case और OnePlus AirVOOC 50W Magnetic Charger भी लॉन्च किए हैं। मेग्नेटिक केस MagSafe एक्सेसरीज के साथ पूरी तरह से कम्पैटिबल हैं। कंपनी ने मेग्नेटिक केस के लिए 4 वेरिएंट लॉन्च किए हैं। लेकिन भारत में तीन ही वेरिएंट उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 1299 रु से शुरू है। AirVOOC 50W Magnetic Charger Rs 5,999 में खरीदा जा सकता है।
  • CMF Phone (1) की एक-एक डिटेल लीक हुई, 33W चार्जिंग, 5000mAh बैटरी, कीमत बहुत कम!
    CMF Phone (1) : एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नया CMF फोन नथिंग ब्रैंड नेम वाले फोन्‍स से किफायती हो सकता है।
  • OnePlus 12 में होगा 100W फास्ट चार्जर! लॉन्च से पहले खुलासा
    फोन को लॉन्च से पहले 3C सर्टिफिकेशन मिला है। इस लिस्टिंग में फोन के अंदर 100W फास्ट चार्जर होने की बात सामने आई है।
  • iPhone 12 Mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max लॉन्च, जानें खासियतें
    iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आते हैं - जिसमें टॉप पर सिरेमिक शील्ड ग्लास कवर मिलता है।
  • Apple इवेंट आज: iPhone 12 लाइनअप हो सकती है लॉन्च, जानें सब कुछ
    यूं तो ऐप्पल ने अभी तक iPhone 12 सीरीज़ को लेकर कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर सबके समाने नहीं रखी है, लेकिन इस सीरीज़ को लेकर हमने अभी तक समाने आए अफवाहों और लीक्स को इक्ट्ठा किया है, जिसकी जानकारी हम यहां दे रहे हैं।
  • iPhone 12 सीरीज़ के स्मार्टफोन 13 अक्टूबर को होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
    Apple के iPhone 12 और iPhone 12 Mini को 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प में लाने की संभावना है, जबकि iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max के 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी वेरिएंट के साथ आने की संभावना है।

Charger Launch - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »