• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • उबर कैब से सफर करना हुआ महंगा, किराये में 100 फीसदी तक की बढ़ोतरी

उबर कैब से सफर करना हुआ महंगा, किराये में 100 फीसदी तक की बढ़ोतरी

उबर कैब से सफर करना हुआ महंगा, किराये में 100 फीसदी तक की बढ़ोतरी
विज्ञापन
उबर इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपना किराया बढ़ाने की जानकारी  दी है। बदलाव के बाद किफायती उबरगो कैब का किराया लगभग दोगुना हो गया है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी। कंपनी ने कहा कि नई कीमतें उन ट्रिप के लिए हैं जिनमें गाड़ी 20 किलोमीटर से ज्यादा चलेगी।

कंपनी के मुताबिक, 20 किलोमीटर तक उबरगो का किराया 6 रुपये प्रति किलोमीटर ही होगा और 20 किलोमीटर के बाद यह 12 रुपये प्रति किलोमीटर हो जाएगा। इसी तरह से उबरएक्स लेने पर 20 किलोमीटर तक 9 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया चुकाना होगा। उसके बाद 13 रुपये प्रति किलोमीटर का दर लगेगा।

उबर ने कहा, "दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों के लिए भरोसेमंद सफर सुनिश्चित करने के लिए हमने 20 किलोमीटर से लंबे ट्रिप के लिए किरायों में बदलाव किया है। इस बदलाव के जरिए हम उबर से जुड़े ड्राइवरों को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।"

उबर ने दावा किया है कि किराये में बढ़ोतरी बेहद ही कम हैं। और वह आज की तारीख में भी सबसे ज्यादा किफायती कैब सर्विस है।

याद दिला दें कि उबर ने ओला की माइक्रो सेवा को चुनौती देने के मकसद से जून महीने में ही अपने किराये को कम करते हुए 6 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया था। याद रहे कि इससे पहले दिल्ली में उबरगो का किराया 8 रुपये प्रति किलोमीटर से शुरू होता था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cab aggregators, Ola, Ola Micro, Ola Mini, Taxis, Uber, UberGo

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »