Byd Ev

Byd Ev - ख़बरें

  • भारत में Model Y का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है Tesla
    देश में Model Y के लिए दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव को उपलब्ध कराया गया है। मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। कंपनी ने इनवेंटरी को घटाने के लिए इस इलेक्ट्रिक SUV पर दो लाख रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की थी।
  • VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक MPV की लंबाई 4,740 mm, चौड़ाई 1,872 mm और ऊंचाई 1,734 mm की है। इसमें लगभग 1,240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। हाल ही में VF MPV 7 के लिए 21,000 रुपये के भुगतान पर बुकिंग शुरू की गई थी। वियतनाम की इस EV कंपनी का देश में यह तीसरा मॉडल है। VF MPV 7 में 60.1 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 517 किलोमीटर होने का दावा किया गया है।
  • भारत में अगले सप्ताह नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है Tesla
    भारत में टेस्ला 22 अप्रैल को नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी का मॉडल 3 हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y से मॉडल 3 की पोजिशन नीचे है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी के अन्य मॉडल्स को देश में लाने की कम संभावना है क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में कंपनी इन्हें हटाने की योजना बना रही है। टेस्ला का Cybertruck भी देश में लाया जा सकता है।
  • Tesla की कॉम्पैक्ट SUV लाने की तैयारी, कम हो सकता है प्राइस
    कम कॉस्ट वाली इलेक्ट्रिक SUV में स्मॉल बैटरी पैक और सिंगल मोटर सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइस टेस्ला के मॉडल 3 से कम रखा जा सकता है। कंपनी के मॉडल 3 का अमेरिका में शुरुआती प्राइस लगभग 37,000 (लगभग 35 लाख रुपये) का है। पिछली कुछ तिमाहियों से टेस्ला की सेल्स में कमी हुई है। इसका कारण चीन जैसे बड़े मार्केट्स में कॉम्पिटिशन का बढ़ना है।
  • Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
    पिछले कुछ वर्षों में BYD ने यूरोप और लैटिन अमेरिका में एक्सपैंशन किया है। हालांकि, कंपनी के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। इसने टेक्नोलॉजी के लिहाज से कुछ बड़े कदम उठाए हैं। हाल ही में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग वाली एक पावरफुल बैटरी को पेश किया था। पिछले वर्ष BYD की लगभग 22.6 लाख EVs की बिक्री की है। टेस्ला की बिक्री लगभग 16.4 लाख यूनिट्स की है।
  • Tata Motors ने लॉन्च किया Harrier EV का नया वेरिएंट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Harrier EV के डुअल मोटर क्वाड व्हील ड्राइव सेटअप में छह टेरेन मोड दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में 75 kWh का बैटरी पैक है। इसकी MIDC रेंज लगभग 627 किलोमीटर और वास्तविक स्थितियों में अधिकतम रेंज 500 किलोमीटर से अधिक की है। Harrier EV के Fearless+ QWD 75 वेरिएंट में ड्राइवर के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट दी गई हैं।
  • Tesla की AI चिप बनाने की तैयारी, ऑटोनॉमस व्हीकल्स में होगा इस्तेमाल!
    टेस्ला के सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर सहित ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम्स में AI चिप्स का इस्तेमाल किया जाता है। पिछले वर्ष मस्क ने बताया था, "हमें टेस्ला की Terafab यूनिट शुरू करनी होगी। यह यूनिट काफी बड़ी हो सकती है। हमें चिप्स की जितनी वॉल्यूम की जरूरत है उसे हासिल करने के लिए मुझे कोई रास्ता नहीं दिखता।"
  • BYD की नई Blade बैटरी से सिर्फ 5 मिनट में EV होगा 70 प्रतिशत चार्ज
    BYD ने नई बैटरी को लगभग छह वर्ष के रिसर्च एंड डिवेलपमेंट के बाद तैयार किया है। कंपनी ने बताया है कि उसने Blade बैटरी के नए वर्जन में एनर्जी डेंसिटी को पिछले वर्जन की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत बढ़ाया है। इसमें लिथियम-आयन हाई-स्पीड चैनल और अपडेटेड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने नया हाई पावर चार्जिंग सिस्टम FLASH भी पेश किया है।
  • BYD ने बड़ी बैटरी के साथ पेश की Atto 3 Evo, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV का रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट 313 hp का पावर आउटपुट और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। Atto 3 Evo का समान बैटरी पैक के साथ ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट 449 hp का पावर आउटपुट और 560 Nm का टॉर्क उपलब्ध करा सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV की टॉप स्पीड 180 km/h की है। यह सिर्फ 3.9 सेकेंड्स में 0-100 की स्पीड पकड़ सकती है।
  • Toyota ने पेश की Highlander EV, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में कस्टमाइज की जा सकने वाली 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा पैनोरैमिक ग्लास रूफ का विकल्प है। इसकी थ्री-रो में सात पैसेंजर्स तक के लिए स्पेस है। इसकी थर्ड रो को फोल्ड कर कार्गो के लिए अधिक कैपेसिटी मिल सकती है। Urban Cruiser Ebella की सिंगल चार्ज में रेंज 540 किलोमीटर से अधिक की है।
  • Hyundai की Creta Electric की बढ़ी चार्जिंग स्पीड, 100Kw फास्ट चार्जिंग को करेगी सपोर्ट
    इस इलेक्ट्रिक SUV में 51.4 kWh और 42 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसके 51.4 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 473 किलोमीटर की है। इसका 42 kWh का बैटरी पैक लगभग 390 किलोमीटर की रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज 18.02 लाख रुपये से 23.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। क्रेटा इलेक्ट्रिक में Android Auto और Apple CarPlay के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है।
  • भारत में मौजूदगी बढ़ाएगी Tesla, बेंगलुरु में खुलेगा कंपनी का तीसरा शोरूम
    देश में कंपनी जल्द ही ऑटोनॉमस ड्राइविंग की भी पेशकश कर सकती है। हालांकि, इसके लिए कस्टमर्स को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। भारत में टेस्ला की सेल्स अनुमान से कम रही है। देश में पिछले वर्ष कंपनी की सेल्स 225 यूनिट्स की थी। भारत में टैरिफ अधिक होने से मॉडल Y के प्राइसेज अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना में ज्यादा हैं। इसका असर कंपनी की सेल्स पर भी पड़ा है।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सबसे आगे निकला नॉर्वे, कारों की बिक्री में 96 प्रतिशत EV
    पिछले वर्ष नई कारों की कुल बिक्री में EV की संख्या के लिहाज से नॉर्वे का पहला स्थान रहा है। यह उन चुनिंदा मार्केट्स में शामिल हैं जिनमें Tesla की बिक्री मजबूत बनी हुई है। पिछले वर्ष नॉर्वे में रजिस्टर्ड हुई नई कारों में से 95.9 प्रतिशत EV थी। नॉर्वे में सबसे अधिक बिकने वाली EV टेस्ला की मॉडल Y रही है।
  • Elon Musk की Tesla को लगा बड़ा झटका, ग्लोबल मार्केट में टॉप EV सेलर बनी चीन की BYD
    पिछले वर्ष टेस्ला को पीछे छोड़कर BYD ने ग्लोबल मार्केट में सबसे अधिक EV बेचने की उपलब्धि हासिल की है। पिछले कुछ वर्षों में चाइनीज EV मेकर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इन कंपनियों से टेस्ला को कड़ी टक्कर मिल रही है। BYD के अलावा चीन की Geely और MG के EV के प्राइसेज कम होने से भी टेस्ला को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
  • Tesla ने गुरूग्राम में खोला पहला सुपरचार्जर स्टेशन, 250 Kw की पीक स्पीड
    टेस्ला जल्द ही हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु और जयपुर जैसे बड़े शहरों में चार्जिंग की यह सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। पिछले महीने कंपनी ने भारत में पहला फुल सेंटर गुरूग्राम में खोला था। कंपनी ने इसके साथ देश में अपनी वॉल्यूम और रिटेल मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी की है। इस सेंटर में सेल्स, डिलीवरी, कस्टमर सर्विस और सपोर्ट जैसी सर्विसेज उपलब्ध कराई गई हैं।

Byd Ev - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »