Bharat Mobility

Bharat Mobility - ख़बरें

  • Nembharat कर रहा भारत में एंट्री, Bharat Taxi के बाद अब Ola और Uber को मिलेगी टक्कर?
    वर्ल्ड इकोनॉमिक मोबिलिटी लिमिटेड (WEML) ने भारत में Nembharat की सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि, अभी तक सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। Nembharatका संचालन नारायणहिती ट्रस्ट के तहत किया जाता है। WEML के अनुसार, नेम्भारत को प्रीपेड और कैशलेस राइड हेलिंग सर्विस के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसे ड्राइवर्स की इनकम में होने वाली अनिश्चितता को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Bharat Taxi Launched: Ola, Uber, Rapido को चुनौती देने आया कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म, जानें क्या है खास
    सरकार समर्थित Bharat Taxi ने भारत के राइड हाइलिंग मार्केट में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है। दो महीने के पायलट के बाद लॉन्च हुए इस प्लेटफॉर्म को कोऑपरेटिव ओन्ड मॉडल पर तैयार किया गया है, जहां ड्राइवरों को Sarathi कहा जाता है और वे प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार भी होते हैं। Ministry of Cooperation के सपोर्ट वाले Bharat Taxi में जीरो कमीशन, बिना सर्ज प्राइसिंग और ड्राइवर ओनरशिप जैसे फीचर्स का दावा किया गया है। फिलहाल यह ऐप ऑटो, बाइक टैक्सी और कैब बुकिंग की सुविधा देता है।
  • Ola Electric को बड़ी राहत, सरकार से मिला 367 करोड़ रुपये का इंसेंटिव
    ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि यह इंसेंटिव मैन्युफैक्चरिंग और लोकलाइजेशन को बढ़ाने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी वैल्यू चेन में इनोवेशन लाने की कंपनी की निरंतर कोशिशों को मान्यता देता है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने 4680 Bharat Cell वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro+ की डिलीवरी शुरू की है। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है।
  • Tata Sierra Launch Live: Tata के लेजेंड SUV की आज हो रही है वापसी, कुछ मिनटों में शुरू होगा इवेंट, यहां देखें लाइव
    Tata Motors आज Sierra SUV को भारत में लॉन्च कर रही है, जिसकी वापसी ऑटो फैंस लंबे समय से देखना चाह रहे थे। Bharat Mobility Expo में पहली झलक मिलने के बाद से कंपनी लगातार टीजर्स जारी कर रही थी। नई Sierra अपने 90s वाले ग्लासहाउस लुक को मॉडर्न डिजाइन लैंग्वेज के साथ पेश करती है। छह कलर ऑप्शन्स - Bengal Rouge, Coorg Clouds, Munnar Mist, Pristine White, Pure Grey और Andaman Adventure कन्फर्म हो चुके हैं। अंदर तीन डिस्प्ले वाला हाई-टेक केबिन, पैनोरमिक सनरूफ और Curvv-स्टाइल स्टीयरिंग मिलता है। लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे Tata की वेबसाइट, YouTube और Facebook पर लाइव स्ट्रीम होगा। इंजन ऑप्शन में 1.5L टर्बो पेट्रोल, NA पेट्रोल और डीजल की उम्मीद है।
  • मारूति सुजुकी की e Vitara अगले महीने होगी लॉन्च, 400 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज
    मारूति सुजुकी की e Vitara का मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है।
  • मारूति सुजुकी की e-Vitara को दिसंबर में लॉन्च करने की तैयारी
    मारूति सुजुकी ने e-Vitara का एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। अगस्त के अंत में कंपनी ने e-Vitara की 2,900 से अधिक यूनिट्स को गुजरात के पीपावाव पोर्ट से 12 यूरोपीय देशों को भेजा था। मारूति सुजुकी ने इसका जर्मनी, ब्रिटेन, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम को एक्सपोर्ट किया है।
  • मारूति सुजुकी की e-Vitara को Euro NCAP में मिली 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग
    इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में कंपनी ने e-Vitara को प्रदर्शित किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर की जा रही है। हाल ही में e-Vitara का यूरोप में एक्सपोर्ट शुरू किया गया है।
  • VinFast जल्द भारत में लॉन्च करेगी VF6, VF7, इस महीने शुरू होगी बुकिंग्स 
    VinFast ने बताया है कि VF6 और VF7 के लिए बुकिंग्स जून में शुरू की जाएंगी। कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु में लगाई जा रही है। अगले कुछ सप्ताह में यह फैक्टरी शुरू हो जाएगी और इसकी शुरुआती वार्षिक कैपेसिटी लगभग 50,000 यूनिट्स की होगी। इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रदर्शित किया था।
  • मारूति सुजुकी जल्द लॉन्च कर सकती है e Vitara, EVs की ट्रेनिंग के लिए ITIs से टाई-अप
    इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित किए गए Bharat Mobility Global Expo में इसे प्रदर्शित किया गया था। इस EV के संभावित कस्टमर्स के लिए कंपनी एक मजबूत इकोसिस्टम बना रही है। मारूति सुजुकी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और हाइब्रिड व्हीकल्स के हाई-वोल्टेज सिस्टम्स से जुड़ा एक ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। मारूति सुजुकी की योजना आगामी वर्षों में अपने पोर्टफोलियो में छह EV मॉडल्स को शामिल करने की है।
  • Tata Motors की Harrier EV 3 जून को होगी लॉन्च, 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज
    इस वर्ष की शुरुआत में Bharat Mobility Expo में Harrier EV को प्रदर्शित किया गया था। इस इलेक्ट्रिक SUV के साथ कंपनी के acti.ev प्लस आर्किटेक्चर की शुरुआत की गई है। यह परफॉर्मेंस, नई टेक्नोलॉजी और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम को जोड़ेगा। हालांकि, टाटा मोटर्स ने इसके पूरे स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली Harrier के लगभग समान है।
  • Tata Motors का Harrier इलेक्ट्रिक की रेंज लगभग 500 किलोमीटर रखने का टारगेट
    इसमें कुछ विशेष EV एलिमेंट्स इसे पेट्रोल से चलने वाली Harrier से अलग करते हैं। इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल बंपर के लिए नए डिजाइन के साथ है। इसके अलावा वेल्कम और गुडबाय एनिमेशंस वाले LED DRLs हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए एलॉय व्हील्स का नया डिजाइन है। इसके रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स के तौर पर कुछ बदलाव किए गए हैं।
  • BHIM 3.0 हुआ लॉन्च, अब इन एडवांस फीचर्स से डिजिटल पेमेंट होगा आसान
    BHIM ऐप का नया अपग्रेड BHIM 3.0 लॉन्च हो गया है। BHIM 3.0 यूजर्स को आसानी से खर्चों को ट्रैक करने, मॉनिटर करने और अलग-अलग करने के लिए टूल प्रदान करता है। ऐप में अब स्प्लिट एक्सपेंस फीचर शामिल है, जिससे यूजर्स फूड, किराए या खरीदारी जैसी एक्टिविटी के लिए दोस्तों और परिवार के बीच बिल को विभाजित कर सकते हैं। ऐप में एक स्पेंड एनालिटिक्स डैशबोर्ड भी पेश किया गया है।
  • टाटा मोटर्स की जल्द Harrier EV की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी, लगभग 500 किलोमीटर की रेंज
    कंपनी ने Harrier EV का मैन्युफैक्चरिंग के लिए तैयार वर्जन पेश किया है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग जल्द शुरू की जा सकती है। Bharat Mobility Expo में इस इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया गया था। इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली Harrier के समान है। हालांकि, इसमें कुछ विशेष EV एलिमेंट्स इसे पेट्रोल से चलने वाली Harrier से अलग करते हैं। इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल बंपर के लिए नए डिजाइन के साथ दी गई है।
  • Honda के एक्टिवा इलेक्ट्रिक की जल्द शुरू होगी डिलीवरी, 102 किलोमीटर की रेंज
    कंपनी ने Activa e को डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को Bharat Mobility Global Expo में लॉन्च किया गया था। एक्टिवा इलेक्ट्रिक के लिए दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में बुकिंग कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Ola Electric के S1 Pro, Bajaj Auto के चेतक इलेक्ट्रिक, TVS Motor के iQube से होगा।
  • मारूति सुजुकी की e Vitara का लॉन्च से पहले हुआ क्रैश टेस्ट
    इस इलेक्ट्रिक SUV का क्रैश टेस्ट किया जा रहा है। e Vitara में सात एयरबैग्स दिए गए हैं। हाल ही में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में इसे प्रदर्शित किया गया था। इस इलेक्ट्रिक SUV का साइड इम्पैक्ट टेस्ट और फ्रंटल क्रैश टेस्ट सहित कई मापदंडों पर टेस्ट किया जा रहा है। e Vitara में डुअल इंटीग्रेटेड स्क्रीन दी गई है, जो इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर के डिस्प्ले के तौर पर कार्य करती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »