Bengaluru News

Bengaluru News - ख़बरें

  • India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
    India AI Impact Summit के दौरान Bharat1.AI ने बेंगलुरु में Humanity First AI City बनाने का विजन पेश किया है। इस पहल का पहला चरण B1 AI Superpark होगा, जो सरजापुर में 5 लाख वर्ग फुट के कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यहां 10,000 से ज्यादा AI रिसर्चर और इनोवेटर के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। फोकस Agentic और Physical AI सिस्टम्स को रियल वर्ल्ड कंडीशंस में टेस्ट करने पर रहेगा। इस परियोजना को अगले 36 महीनों में सिटी स्केल AI टेस्टबेड के रूप में विस्तार देने की योजना है।
  • AI रेस में आगे निकल गया भारत, Sarvam AI ने ChatGPT और Gemini को इन फील्ड में पछाड़ा
    Bengaluru आधारित Sarvam AI ने अपने नए AI मॉडल Sarvam Vision और Bulbul V3 को लेकर ग्लोबल AI कम्युनिटी में चर्चा तेज कर दी है। कंपनी के मुताबिक, Sarvam Vision ने OCR बेंचमार्क्स पर Google Gemini जैसे मॉडल्स से बेहतर परफॉर्म किया है। वहीं Bulbul V3 टेक्स्ट टू स्पीच मॉडल 22 भारतीय भाषाओं और 35 वॉयस को सपोर्ट करता है। Sarvam AI का फोकस भारत की भाषाई और डॉक्यूमेंट जरूरतों को ध्यान में रखकर AI को ज्यादा एक्सेसिबल बनाने पर है, जिसे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है।
  • टेकी ने अपनी ही कंपनी से चुराया 88 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर डाटा, दर्ज हुआ केस
    आईटी कंपनी ने अपने पूर्व कमर्चारी पर सॉफ्टवेयर सोर्स कोड डाटा चोरी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आशुतोष निगम ने 1 फरवरी, 2020 से एमाडेस सॉफ्टवेयर लैब्स इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड में सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर काम किया किया था। निगम ने अपनी नौकरी के दौरान कंपनी की सहमति या अनुमति के बिना अपने निजी ईमेल अकाउंट से कंपनी के सॉफ्टवेयर के सोर्स कोड और अन्य कॉन्फिडेंशियल डेटा को ट्रांसफर करके सोर्स कोड पर एक्सेस लिया और उसे चुराया।
  • Indigo की फ्लाइट हुई कैंसल, तो कपल ने ऑनलाइन अटैंड कर लिया अपनी ही शादी का रिसेप्शन!
    IndiGo की बड़े पैमाने पर हो रही फ्लाइट कैंसिलेशन का असर देशभर के यात्रियों पर दिखाई दे रहा है। इसी बीच कर्नाटक के हुबली में एक अनोखी स्थिति सामने आई, जहां एक नवविवाहित कपल अपनी ही रिसेप्शन सेरेमनी में पहुंच नहीं सका और वीडियो कॉल के जरिए समारोह में शामिल होना पड़ा। NDTV के मुताबिक, भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर हुबली जाने वाली उनकी फ्लाइट बार-बार लेट होती रही और अंत में 3 दिसंबर को कैंसल कर दी गई। इस हफ्ते IndiGo ने 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं और एयरलाइन का कहना है कि FDTL नियमों की गलत प्लानिंग के कारण यह संकट पैदा हुआ।
  • वैज्ञानिकों ने भारत में ढूंढी वह जगह, जो मंगल ग्रह-चांद से मिलती-जुलती! जानें
    Indias Mars Moon Station : भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (BSIP) के वैज्ञानिकों ने एक एनालॉग रिसर्च स्‍टेशन के लिए लद्दाख को आइडियल साइट माना है।
  • Aero India 2023 : 98 देश, 809 कंपनियां, एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो बंगलूरू में PM मोदी ने किया शुरू, जानें खास बातें
    Aero India 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरो शो का उद्घाटन किया। यह इस इवेंट का 14वां एडिशन है, जिसके जरिए भारत अपने उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन करेगा, ताकि विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी की जा सके।
  • ISRO की बड़ी तैयारी, री-यूजेबल रॉकेट के निर्माण की बना रही योजना, होगा यह फायदा
    पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बंगलूरू स्पेस एक्सपो 2022 के 7वें एडिशन के दौरान इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने एक नए री-यूजेबल रॉकेट के डिजाइन और निर्माण की योजना की घोषणा की।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »