Battery Leak

Battery Leak - ख़बरें

  • Vivo S2 आएगा 7050mAh बैटरी के साथ! भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक
    Vivo S2 से जुड़ी नई लीक में फोन की लाइव तस्वीरें, About Phone स्क्रीन और बॉक्स MRP सामने आई है। टिप्सटर Sanju Choudhary के मुताबिक, स्मार्टफोन में 6.83-इंच 1.5K 120Hz कर्व्ड POLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर, 7050mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसके अलावा 50MP Sony IMX852 कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी लॉन्च कीमत 40,000 से 45,000 रुपये के बीच हो सकती है, जबकि बॉक्स MRP 66,999 रुपये बताई गई है। कंपनी ने अभी इन जानकारियों की पुष्टि नहीं की है।
  • Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
    Redmi 17 4G जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन काफी दिनों से लीक्स में छाया हुआ है। इसके लॉन्च से पहले अब लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। फोन में MediaTek का Helio G91-Ultra चिपसेट बताया गया है। इसमें बड़ी बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है।
  • iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
    iPhone 18 Pro और, 18 Pro Max की बैटरी कैपिसिटी का खुलासा लॉन्च से पहले हो गया है। दोनों ही टॉप मॉडल्स बड़ी बैटरी कैपिसिटी के साथ लॉन्च होंगे। चीन की 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में इनकी बैटरी कैपिसिटी पता चली है।
  • iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी बैटरी!
    iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से पहले एक बड़ा अपडेट आया है। Apple iPhone के प्रो वेरिएंट्स के फैन इस खबर को सुनकर खुश हो जाएंगे! नए लीक की मानें तो इस बार कंपनी iPhone 18 सीरीज के टॉप मॉडल iPhone 18 Pro Max में धाकड़ बैटरी दे सकती है।
  • Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
    Xiaomi और Vivo के अपकमिंग स्मार्टफोन्स लेटेस्ट चिपसेट से लैस होकर आ सकते हैं। Xiaomi 18 और Vivo X500 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। Xiaomi 18 सीरीज में क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 आने की बात कही गई है जबकि Vivo X500 सीरीज में लेटेस्ट MediaTek चिपसेट होगा।
  • Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
    Samsung Galaxy S27 सीरीज के लॉन्च में अभी काफी समय है। यह सीरीज 2027 की शुरुआत में पेश की जा सकती है। रोचक रूप से अबकी बार सीरीज में Samsung Galaxy S27 Pro मॉडल भी मौजूद होगा। GSMA डेटाबेस में यह फोन नजर आया है। यानी नया मॉडल Plus और Ultra के बीच में मौजूद होगा। स्टैंडर्ड मॉडल SM-S952U के अलावा अब डेटाबेस में अन्य मॉडल्स भी लिस्टेड दिखाई दिए हैं।
  • Vivo X500 सीरीज में मिल सकती है 7000mAh तक बैटरी! तीन मॉडल्स का खुलासा
    Vivo X500 सीरीज पहली बार किसी लिस्टिंग में नजर आई है। सीरीज को कथित तौर पर GSMA IMEI डेटाबेस में देखा गया है। सीरीज में तीन मॉडल्स शामिल दिखाई दिए हैं। इनमें Vivo X500, Vivo X500 Pro, और Vivo X500e को शामिल किया गया है। इससे साफ होता है कि कंपनी शुरुआती दौर में हाई एंड मॉडल्स को लॉन्च नहीं करेगी।
  • iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
    iPhone 18 Pro Max के कैमरा अपग्रेड्स को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। फोन के डमी यूनिट्स लीक हो गए हैं। इन्हें देखकर पता चलता है कि कंपनी कैमरा में क्या अपग्रेड्स कर सकती है। YouTube पर MaxTech द्वारा ये डमी यूनिट्स दिखाए गए हैं। अबकी बार कंपनी डाइनेमिक आइलैंड को छोटा करने जा रही है। इसका साइज 25% तक कम हो सकता है। कंपनी कैमरा के लिए बड़े सेंसर इस्तेमाल करने वाली है।
  • Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
    Vivo T5 Pro 5G भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है और लॉन्च से पहले इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन की शुरुआती कीमत करीब 30,000 रुपये हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट 36,999 रुपये में आ सकता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 12GB RAM और 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इसे इस सेगमेंट में अलग बनाती है।
  • 14 अप्रैल को आ सकता है Oppo F33 Pro, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
    Oppo F33 और Oppo F33 Pro के भारत में जल्द लॉन्च होने की खबर है। लीक्स के मुताबिक, Oppo F33 Pro को 14 अप्रैल को पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत 35,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। फोन में 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले, MediaTek 6360 Max चिपसेट, 50MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, IP69K रेटिंग और नए डिजाइन के साथ यह पिछले मॉडल के मुकाबले अपग्रेड के तौर पर आ सकता है।
  • HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
    HMD Global का अपकमिंग HMD Crest 2 Pro हालिया लीक्स में सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 6.78-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। बैटरी भी इसकी खासियत हो सकती है, क्योंकि इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 33W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन को 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किए जाने की चर्चा है।
  • OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
    OnePlus Nord 6 को लेकर बाजार में काफी चर्चा है और अब इसकी लॉन्च डेट भी कंफर्म हो चुकी है। यह स्मार्टफोन 7 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो फुल चार्ज पर 2.5 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। हालिया लीक के अनुसार, इसकी कीमत करीब 35,000 रुपये के आसपास हो सकती है। फोन Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
  • Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
    Vivo 30 मार्च को चीन में अपना नया स्मार्टफोन लाइनअप लॉन्च करने जा रही है, जिसमें Vivo X300s भी शामिल है। लॉन्च से पहले सामने आए टीजर और लीक के मुताबिक, इस फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और कंपनी का V3+ इमेजिंग चिप दिया जा सकता है। इसके साथ 6.78-इंच 144Hz डिस्प्ले और 7100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में 200MP कैमरा सेटअप और 90W फास्ट चार्जिंग का भी जिक्र है। यह डिवाइस प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।
  • 2K स्क्रीन और 8000mAh से बड़ी बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होंगे 2 नए iQOO फोन? लीक हुईं डिटेल्स
    iQOO Neo 11 Pro और Neo 11 Pro+ को लेकर नई लीक में कई बड़े फीचर्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन स्मार्टफोन्स में 6.83-इंच 2K LTPS डिस्प्ले और 165Hz तक रिफ्रेश रेट मिल सकता है। साथ ही 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी और Snapdragon 8 Elite या Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की संभावना है। कंपनी के मुताबिक ये डिवाइस फिलहाल टेस्टिंग स्टेज में हैं और इन्हें चीन में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इनके लॉन्च को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
  • Samsung लाएगा 20,000mAh तक बैटरी वाले स्मार्टफोन्स? टेस्टिंग रिपोर्ट हुई लीक
    Samsung SDI कथित तौर पर नई Silicon Carbon बैटरी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है, जिसमें 12,000mAh, 18,000mAh और 20,000mAh क्षमता वाली बैटरियों की टेस्टिंग की जा रही है। लीक हुई इंटरनल रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल 12,000mAh और 18,000mAh बैटरियों के टेस्ट सैंपल करीब 960 चार्ज साइकल के बाद फेल हो गए, जबकि कंपनी का लक्ष्य 1,500 चार्ज साइकल तक पहुंचने का है। रिपोर्ट में बैटरी डिजाइन और मल्टी सेल स्टैकिंग से जुड़ी डिटेल भी सामने आई है। फिलहाल कंपनी इन बैटरियों के डिजाइन और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम में सुधार पर काम कर रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »