Acer Predator Atlas 8 लॉन्च, 8 इंच डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स, गेमिंग में आएगा अलग ही मजा
Acer Predator Atlas 8 गेमिंग हैंडहेल्ड बाजार में लॉन्च हो गया है। Predator Atlas 8 गेमिंग हैंडहेल्ड में 8 इंच की WUXGA IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1200 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन से लैस है। इस हैंडसेट में दो 2W स्पीकर भी हैं। इसके अलावा प्रीडेटर एटलस 8 में ABXY बटन लेआउट, एक डी-पैड, दो फुल-साइज एनालॉग जॉयस्टिक है।