2025 खत्म होने से पहले Apple ने अपने प्रोडक्ट लाइनअप में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने करीब 25 पुराने iPhones, iPads, Macs, Apple Watches और एक्सेसरीज को डिस्कंटीन्यू कर दिया। सबसे बड़ा बदलाव iPhone SE के हटने के साथ देखने को मिला। इसके अलावा iPhone Plus मॉडल्स, कई MacBook वेरिएंट्स और पुराने Apple Watch मॉडल्स भी लाइनअप से बाहर हो गए।
Apple आने वाले सालों में अपने XR हेडसेट और स्मार्ट ग्लासेस को लेकर बड़ा गेम खेलने की तैयारी में है। मशहूर सप्लाई चेन एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने अपनी नई रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी 2025 से 2028 के बीच कुल 7 हेड-माउंटेड डिवाइसेज लॉन्च करने का प्लान बना रही है, जिसमें तीन Vision सीरीज हेडसेट और चार अलग-अलग स्मार्ट ग्लासेस शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्ट ग्लासेस Apple की अगली मेनस्ट्रीम कैटेगरी बन सकती हैं, कुछ वैसे ही जैसे iPhone और Apple Watch ने किया था।
वित्त वर्ष 2025 के पहले पांच महीनों में भारत से ऐपल आईफोन का निर्यात बढ़कर 5 बिलियन डॉलर (लगभग 41,985 करोड़ रुपये) हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह पिछले साल इस टाइम की तुलना में 54 फीसदी ज्यादा है। एक्सपोर्ट में इस बढ़ोतरी की वजह iPhone 16 Pro और iPhone Max का भारत में प्रोडक्शन शुरू होना है। भारत में ऐपल आईफोन बनाने वाले प्रमुख वेंडरों में फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन शामिल हैं।