MacBook लाइनअप में Apple जल्द ही कॉम्पेक्ट लैपटॉप लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी का सस्ता लैपटॉप होगा। यह नया लैपटॉप 12.9 इंच साइज में पेश किया जा सकता है। इसके लॉन्च के साथ कंपनी एक बार फिर से छोटे साइज के लैपटॉप सेग्मेंट में एंट्री कर सकती है। कहा गया है कि यह स्लिम बेजल्स के साथ आने वाला है।